क्या आपको Washington state Department of Health (DOH, वाशिंगटन राज्य का स्वास्थ्य विभाग) से टेक्स्ट मैसेज या फोन द्वारा कोई नोटिफिकेशन मिला है?
आपको फ़ोन द्वारा दो तरह के टेक्स्ट मैसेज/नोटिफ़िकेशन प्राप्त हो सकते हैं।
किसी पॉज़िटिव COVID-19 टेस्ट का नोटिफ़िकेशन
DOH पॉज़िटिव COVID-19 टेस्ट नतीजे से जुड़े सभी फ़ोन नंबरों पर वेरिफ़िकेशन लिंक के साथ एक नोटिफ़िकेशन और/या टेक्स्ट मैसेज भेजता है, जिसकी रिपोर्ट DOH को की जाती है। यह नोटिफ़िकेशन दूसरे WA Notify उपयोगकर्ताओं को गुमनाम रूप से सूचित करने के तरीके के बारे में जानकारी प्रदान करता है कि वे COVID-19 के संपर्क में आए हो सकते हैं।
अगर आप WA Notify के उपयोगकर्ता हैं, तो आपको केवल नोटिफ़िकेशन पर टैप करना होगा या टेक्स्ट मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा और संभावित जोखिम वाले दूसरे उपयोगकर्ताओं को गुमनाम रूप से सूचना देने के लिए WA Notify में दिए इन सभी चरणों का पालन करना होगा।
अगर आप WA Notify के उपयोगकर्ता नहीं हैं, तो आप टेक्स्ट की अनदेखी कर सकते हैं। अगर आप WA Notify के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, जिसमें इसे अपने फ़ोन से जोड़ने का तरीका भी शामिल है, तो WANotify.org पर जाएँ।
WA Notify के उपयोगकर्ता जो सेल्फ-टेस्ट का इस्तेमाल करते हैं (जिसे घर बैठे टेस्ट करवाना भी कहा जाता है) और जिनका COVID-19 पॉज़िटिव आता है, वे वेरिफ़िकेशन कोड का अनुरोध कर सकते हैं ताकि गुमनाम रूप से अन्य WA Notify उपयोगकर्ताओं को सूचित किया जा सके कि वे COVID-19 के संपर्क में आए हो सकते हैं। “अगर आप सेल्फ-टेस्ट द्वारा COVID-19 पॉज़िटिव आते हैं, तो दूसरों को कैसे सूचित करें” अनुभाग, WANotify.org पर जाएँ।
संभावित COVID-19 एक्सपोज़र का नोटिफ़िकेशन
WA Notify के जो उपयोगकर्ता संभावित रूप से संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें एक्सपोज़र नोटिफ़िकेशन मिलेगा।
संदेश और नोटिफ़िकेशन कैसे दिखाई देता है?
पॉज़ीटिव कोविड-19 टेस्ट की सूचना
संदेश और नोटिफ़िकेशन का चित्र

नोटिफ़िकेशन और संदेश सामग्री
अपना COVID-19 निदान शेयर करें
गुमनाम रूप से दूसरों को यह बताने के लिए कि वे COVID-19 के संपर्क में आ सकते हैं यहां टैप करें. अपने समुदाय को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करने के लिए इन चरणों का पालन करें. आपकी निजी जानकारी को साझा नहीं किया जाएगा.
संदेश और नोटिफ़िकेशन का चित्र

नोटिफ़िकेशन और संदेश सामग्री
Message from (Mensaje del) WA Dept. of Health:
This number was given for a recent COVID-19 test. If this phone uses WANotify AND belongs to the person tested, please click the link within 24 hours. Follow the steps to anonymously alert others who may have been exposed.
https://us-wa.en.expressly/v?c=8w5io5c38ipo24fc
Se dio este numéro para una prueba reciente de COVID-19. Si este teléfono usa WANotify Y es de quien se hizo la prueba, haga clic en el enlace en las próximas 24 horas. Siga los pasos para alertar anónimamente a quienes tal vez hayan sido expuestos.
NOT the person tested? Need more information? Visit wanotify.org/text
¿NO es quien se hizo la prueba? ¿Desea más información? Visite notificawa.org/texto
संदेश और नोटिफ़िकेशन का चित्र

नोटिफ़िकेशन और संदेश सामग्री
Message from WA Dept. of Health:
If this phone uses WANotify AND belongs to the person tested, please click the link within 24 hours. Follow the steps to anonymously alert others who may have been exposed.
https://us-wa.en.expressly/v?c=5b56h13n80q9onll
NOT the person tested? Need more information? Visit wanotify.org/text.
संदेश और नोटिफ़िकेशन का चित्र

नोटिफ़िकेशन और संदेश सामग्री
Mensaje del Departamento de Salud del Estado de Washington:
Si este teléfono usa WANotify Y es de quien se hizo la prueba, haga clic en el enlace en las próximas 24 horas. Siga los pasos alertar anónimamente a quienes tal vez hayan sido expuestos.
https://us-wa.en.expressly/v?c=dvo8iije3v33saoj
¿NO es quien se hizo la prueba? ¿Desea más información? Visite notificawa.org/texto.
संभावित रूप से कोविड-19 पॉज़ीटिव व्यक्ति के संपर्क में आने की सूचना
संदेश और नोटिफ़िकेशन का चित्र

नोटिफ़िकेशन और संदेश सामग्री
आप COVID-19 के संपर्क में आए हुए हो सकते हैं।
हाल ही में आप किसी ऐसे व्यक्ति के निकट आए हों जो COVID-19 पॉज़िटिव पाया गया है। आपका अगला कदम महत्वपूर्ण है और हम आपकी मदद के लिए मौजूद हैं। अधिक जानने के लिए टैप करें।
यदि मुझे कोई टेक्स्ट मैसेज या नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
WA Notify के उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करना चाहिए या नोटिफिकेशन पर टैप करना चाहिए और ऐप में अपने नतीजों की गुमनाम रूप से पुष्टि करने के लिए सभी चरणों का पालन करना चाहिए। यह गुमनाम रूप से अन्य WA Notify के उपयोगकर्ताओं को सूचित करता है कि वे हाल ही में संभावित रूप से COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं। WA Notify के उपयोगकर्ताओं को गुमनाम रूप से अपने नतीजों की पुष्टि करने की अनुमति देना, COVID-19 के प्रसार को और अधिक तेज़ी से रोकता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र अभी भी मामले की जांच प्रक्रिया के दौरान वेरिफिकेशन लिंक या कोड भेज सकता है।
कृपया अपने प्राथमिक देखभाल डॉक्टर या परीक्षण प्रदाता से संपर्क करें यदि:
- आपको संदेश और/या सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन आपको टेस्ट का परिणाम आधिकारिक रूप से नहीं दिया गया है, या
- टेस्ट नतीज़ों के बारे में आपके प्रश्न हैं
सामान्य प्रश्न
- यदि WA Notify नहीं जानता कि मैं कौन हूं, तो मुझे संदेश और/या नोटिफ़िकेशन कैसे मिला?
-
संदेश और नोटिफ़िकेशन DOH द्वारा भेजे जाते हैं, न कि WA Notify के द्वारा। DOH उस प्रत्येक व्यक्ति को नोटिफ़िकेशन भेजता है जिनके कोविड-19 टेस्ट पॉज़ीटिव रहे हैं क्योंकि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि WA Notify का उपयोग कौन करता है। यदि आप WA Notify का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आप संदेश और नोटिफ़िकेशन को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।
- DOH को कैसे पता चलता है कि किस व्यक्ति को टेक्स्ट मैसेज या नोटिफिकेशन भेजना है और किसे नहीं?
-
नियमानुसार, विभिन्न संक्रामक बीमारियों के पॉजिटिव टेस्ट नतीजों की सूचना राज्य को अपनी संपर्क जानकारी के साथ दी जानी चाहिए। DOH इस जानकारी का उपयोग बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए मामले की जांच और संपर्क का पता लगाने (केवल अंग्रेजी) के लिए करता है ताकि इस बीमारी के प्रसार की रोकथाम के उपाय किए जा सकें। टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बारे में सभी को सूचित करना WA Notify के उपयोगकर्ताओं को शीघ्रता से प्रतिक्रिया करने और संभावित जोखिम के बारे में दूसरों को गुमनाम रूप से सूचित करने की सुविधा देता है।
- मैं WA Notify का उपयोग नहीं कर रहा हूं। आपने मुझे संदेश क्यों भेजा?
-
DOH उन व्यक्तियों को सूचना संदेश और/या एक पॉप-अप सूचना उनके फ़ोन नंबरों पर भेजता है जिनका टेस्ट हाल ही के दिनों में कोविड-19 पॉज़ीटिव रहा है।
DOH केवल यह जानता है कि किसके टेस्ट पॉज़ीटिव रहे हैं और किसके नहीं – हम नहीं जानते कि कौन WA Notify का उपयोग करता है और कौन नहीं। सभी को संदेश भेजकर, हम WA Notify उपयोगकर्ताओं को गुमनाम रूप से संभावित जोखिम के बारे में दूसरों को अधिक तेज़ी से सचेत करने और संभावित रूप से जीवन बचाने में मदद कर सकते हैं।
यदि आप WA Notify का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आपको कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। यदि आप WA Notify के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, जैसे कि इसे अपने फ़ोन में कैसे जोड़ें, तो इसके लिए WANotify.org पर जाएं।
- संदेश किस फ़ोन नंबर से आएगा?
-
DOH 1-844-986-3040 नंबर संदेश भेजेगा।
- मुझे एक सूचना और/या संदेश प्राप्त हुआ लेकिन जिस व्यक्ति का टेस्ट किया गया वह परिवार या घर का सदस्य था। मुझे क्या करना चाहिए?
-
WA Notify का उपयोगकर्ता, जिसका टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसे संभावित संक्रमण का शिकार हुए दुसरे लोगों को गुमनाम रूप से सूचित करने के लिए, चरणों का पालन करना चाहिए, इसलिए आपको ऐसे टेक्स्ट मैसेज या नोटिफिकेशन को नज़रअंदाज़ करना चाहिए जो आपके मतलब के न हो।
यदि आपके परिवार या घर का सदस्य WA Notify का उपयोगकर्ता है, जिसका टेस्ट पॉजिटिव आया है, और उसे अभी भी WA Notify, से अपने परिणाम की पुष्टि करने की आवश्यकता है, तो वह WANotify.org पर “यदि आप सेल्फ-टेस्ट द्वारा COVID-19 पॉजिटिव आते हैं, तो दूसरों को कैसे सूचित करें” अनुभाग में दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- मेरे पास नोटिफ़िकेशन को टैप करने या सत्यापन लिंक को सक्रिय करने के लिए कितना समय मिलता है?
-
नोटिफिकेशन या टेक्स्ट मैसेज प्राप्त करने के बाद, WA Notify में दिए निर्देशों का पालन करके दूसरों को सूचित करने के लिए, आपके पास 24 घंटे होते हैं। यदि आप निर्धारित समय के अंदर नोटिफिकेशन पर टैप नहीं कर पाते या वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक नहीं कर पाते हैं, तो आप WANotify.org पर “यदि आप सेल्फ-टेस्ट द्वारा COVID-19 पॉजिटिव आते हैं, तो दूसरों को कैसे सूचित करें” अनुभाग में दिए गए चरणों का पालन करके WA Notify में एक वेरिफिकेशन कोड का अनुरोध कर सकते हैं।
- क्या WA Notifyनोटिफ़िकेशन में सत्यापन लिंक को सक्रिय करने के लिए एक से अधिक व्यक्ति संदेश या नोटिफ़िकेशन का उपयोग कर सकते हैं?
-
नहीं। यदि आपका परिवार या घर का सदस्य WA Notify का उपयोगकर्ता है, जिसका टेस्ट पॉजिटिव आया है, और उसे अभी भी WA Notify, से अपने परिणाम की पुष्टि करने की आवश्यकता है, तो वह WANotify.org पर “यदि आप सेल्फ-टेस्ट द्वारा COVID-19 पॉजिटिव आते हैं, तो दूसरों को कैसे सूचित करें” अनुभाग में दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- मैं WA Notify में अपनी एक्सपोज़र तिथि कैसे देखूँ?
-
किसी iPhone में:
- Settings (सेटिंग्स) में जाएं
- Exposure Notifications (एक्सपोज़र नोटिफिकेशन) चुनें या सर्च बार में Exposure Notifications लिखें
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की अनुमानित तिथि “You may have been exposed to COVID-19 (आप शायद COVID-19 के संपर्क में आए हों)” के तहत प्रदर्शित होगी
Android फोन में:
- WA Notify ऐप खोलें
- “Possible exposure reported (संभावित एक्सपोज़र रिपोर्ट)" के तहत See Detail (विवरण देखें) चुनें
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की अनुमानित तिथि “Possible Exposure Date (संभावित जोखिम की तिथि)” के तहत प्रदर्शित होगी