WA Notify (वाशिंगटन नोटिफाई) को वाशिंगटन एक्सपोजर नोटिफिकेशन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मुफ्त टूल है जिसे आप अपने स्मार्टफोन में जोड़ सकते हैं और COVID-19 के संभावित संपर्क की चेतावनी पा सकते हैं। यह पूरी तरह से निजी है, कोई भी निजी जानकारी इकट्ठा नहीं करता और आपकी लोकेशन को ट्रैक नहीं करता है।
मैं अपने फोन में कैसे WA Notify ऐड करु?

iPhone में, सेटिंग्स में एक्सपोजर नोटिफिकेशन चालू करें:
- सेटिंग्स में जाएं
- नीचे स्क्रॉल करें Exposure Notifications
- “Exposure Notifications ऑन करें” पर क्लिक करें
- United States (संयुक्त राज्य) चुनें
- Washington चुनें
Android या iPhone में, QR कोड स्कैन करें या अगर आप मोबाइल डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने फोन में WA Notify जोड़ें।

यह कैसे काम करता है?
जब आप WA Notify को चालू करते हैं तो आपका फोन उन लोगों के फोन के साथ अज्ञात, अनाम कोड्स का आदान-प्रदान करता है, जिनके आप नज़दीक होते हैं और जिन्होंने WA Notify को चालू किया हुआ है। यह सिस्टम बिना आपकी किसी जानकारी को प्रकट किए, इन कोड्स के आदान-प्रदान के लिये निजता को सुरक्षित रखते हुए निम्न ऊर्जा वाली ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल करता है। अगर आप हाल ही में दूसरे WA Notify उपयोगकर्ता के नजदीक आए हैं, जो बाद में COVID-19 के परीक्षण में पॉजिटिव आया हो और अज्ञात रूप से दूसरों को नोटिफाई करने के चरणों का पालन करता है, तो आपको एक अलर्ट मिलेगा। इससे आप तुरंत अपने लिए आवश्यक देखभाल प्राप्त कर पाएंगे और यह आपको अपने आसपास के लोगों में COVID-19 को फैलाने से रोकने में मदद करेगा।
एक एल्गोरिथम उन घटनाओं की पहचान करने के लिए गणना करता है जो संभावित रूप से उन लोगों से कोविड-19 को फैला सकते हैं जो सुरक्षित दूरी पर थे या इतने नजदीक थे कि आपको चेतावनी देने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप सम्भावित रूप से संपर्क में आए हों, तभी WA Notify आपको सचेत करेगा। इसलिये अगर सूचना नहीं मिलती है तो यह अच्छी खबर है।
WA Notify 30 से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।

मेरी गोपनीयता की सुरक्षा कैसे की जाती है?
WA Notify Google Apple एक्सपोजर नोटिफिकेशन तकनीक पर आधारित है जिसे आपकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिये बनाया गया है। बिना किसी भौगोलिक या व्यक्तिगत डेटा को संग्रह या प्रकट किये यह बैकग्राउंड में काम करता है। WA Notify को असरदार ढंग से काम करने के लिये यह जानने कि ज़रूरत नहीं है कि आप कौन हैं या कहाँ पर हैं। ब्लूटूथ की केवल छोटे तरंगों का उपयोग, आपकी बैटरी को प्रभावित नहीं करता है।
भागीदारी पूरी तरह से स्वैच्छिक है। उपयोगकर्ता इसका कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं या कभी भी इस्तेमाल करना बंद सकते हैं। उपयोगकर्ता की गोपनीयता की सुरक्षा किस प्रकार की जाती है इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, WA Notify की गोपनीयता नीति देखें।
सूचनाऐं कैसे दिखती हैं?
दो तरह की सूचनाऐं आपको प्राप्त हो सकती हैं। वे लोग जो परीक्षण में पॉज़िटिव आयें हैं वे एक वेरिफ़िकेशन लिंक टेक्स्ट मैसेज और/या पॉप-अप नोटिफ़िकेशन प्राप्त करेंगे। WA Notify उपयोगकर्ता जो सम्भावित रूप से संक्रमित हुए हैं वे एक एक्स्पोज़र नोटिफ़िकेशन प्राप्त करेंगे। इन नोटिफ़िकेशन के बारे में अधिक सीखें और देखें वे कैसे दिखते हैं।
WA Notify कैसे मदद करता है?
अध्ययनों से पता चला है कि जितने अधिक लोग संक्रमित के संपर्क में आने के नोटिफिकेशन का इस्तेमाल करेंगे, उतना ही अधिक फायदा होगा। Washington राज्य में तीन काउंटियों पर आधारित मॉडल दर्शाते हैं कि वहाँ कम लोगों द्वारा WA Notify का उपयोग किया जाना भी संक्रमण और मृत्युओं को कम करेगा। हम टीकाकरण करवा कर और मास्क पहन कर ज़िंदगियाँ बचा सकते हैं। जैसे-जैसे हम अपनी दिनचर्या में फिर से ढल रहे हैं, WA Notify सुरक्षा की एक और परत के रूप में काम कर रहा है। खुद को और अपने आस-पास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आप इसका उपयोग भी कर सकते हैं।
यदि आप सेल्फ-टेस्ट द्वारा COVID-19 पॉजिटिव आते हैं, तो दूसरों को कैसे सूचित करें
WA Notify के उपयोगकर्ता जो सेल्फ-टेस्ट किट का उपयोग करते हैं (जिसे घर बैठे टेस्ट करवाना भी कहा जाता है) और जिनका COVID-19 पॉजिटिव आता है, वे वेरिफिकेशन कोड का अनुरोध कर सकते हैं ताकि गुमनाम रूप से अन्य WA Notify उपयोगकर्ताओं को सूचित किया जा सके कि वे COVID-19 के संपर्क में आए हो सकते हैं।

किसी iPhone में:
- Settings (सेटिंग) पर जाएं और Exposure Notifications (एक्सपोज़र नोटिफिकेशन) खोलें।
- “Share a COVID-19 Diagnosis (कोविड-19 निदान साझा करें)” चुनें।
- “Continue (जारी रखें)" को चुनें।
- अगर आपको कोड डालने का विकल्प दिखे, तो “Didn’t get a code? Visit WA State Dept. of Health Website (कोड नहीं मिला? वाशिंगटन राज्य के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर जाएं।)” को चुनें। अगर आपको कोड डालने का विकल्प ना दिखे, तो अगले स्टेप पर जाएं।
- अपने डिवाइस का फ़ोन नंबर दर्ज करें जिस पर WA Notify का उपयोग किया जाता है और अपने पॉजिटिव कोविड-19 टेस्ट की तारीख दर्ज करें।
- “Continue (जारी रखें)" को चुनें।

Android फोन में:
- WA Notify खोलें और “Share your test result to help stop the spread of COVID-19 (COVID-19 के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए अपने परीक्षा परिणाम को साझा करें)" को चुनें।
- “Continue (जारी रखें)" को चुनें "और फिर “I need a code (मुझे एक कोड चाहिए)” को चुनें।
- अपने डिवाइस का फ़ोन नंबर दर्ज करें जिस पर WA Notify का उपयोग किया जाता है और अपने पॉजिटिव कोविड-19 टेस्ट की तारीख दर्ज करें।
- “Send Code (कोड भेजें)” चुनें।
Android या iPhone में, QR कोड स्कैन करें या अगर आप मोबाइल डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो वेरिफिकेशन कोड का अनुरोध करें।

आपको अपने वेरिफिकेशन लिंक के साथ पॉप-अप नोटिफिकेशन और टेक्स्ट मैसेज प्राप्त होगा। आपको अन्य उपयोगकर्ता को संभावित संक्रमण के बारे में अज्ञात रूप से सूचित करने के लिए, WA Notify में दिये गये चरणों का पालन करने के लिए केवल नोटिफिकेशन को टैप करना है या टेक्स्ट मैसेज के लिंक को क्लिक करना है।
यदि आप WA Notify में सत्यापन कोड का अनुरोध करने में असमर्थ हैं, तो आपको राज की कोविड-19 हॉटलाइन, 1-800-525-0127, पर कॉल करना चाहिए, और फिर # दबाएं, और हॉटलाइन स्टाफ को बताएं कि आप एक WA Notify उपयोगकर्ता हैं। हॉटलाइन स्टाफ़ आपको एक सत्यापन लिंक दे सकते हैं जिसका उपयोग आप अन्य WA Notify उपयोगकर्ताओं को अलर्ट करने के लिए कर सकते हैं जो संक्रमण के संपर्क में आए हों।
सेल्फ-टेस्ट द्वारा मिले COVID-19 टेस्ट के पॉजिटिव नतीजों को रिपोर्ट कैसे करें
जो लोग सेल्फ-टेस्ट किट का उपयोग करते हैं (जिसे घर बैठे टेस्ट करवाना भी कहा जाता है) और जिनका COVID-19 पॉजिटिव आता है, वे Department of Health (DOH, स्वास्थ्य विभाग) को बिना WA Notify ऐप के पॉजिटिव नतीजों की रिपोर्ट दे सकते हैं। पॉजिटिव टेस्ट नतीजे की रिपोर्ट करने की मौजूदा गाइडलाइन के लिए, DOH COVID-19 टेस्टिंग के पेज पर जाएं।
मुफ्त सेल्फ-टेस्ट किट Say Yes! COVID TEST (COVID परीक्षण के लिए, हाँ कहें!) पर भी उपलब्ध हैं।
अतिरिक्त गाइडलाइन DOH के यदि आपका COVID-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है तो क्या करें संसाधन पर पाई जा सकती हैं।
कृपया ध्यान दें: WA Notify संक्रमित के संपर्क में आने पर सूचित करने वाला एक टूल है। इसे उपयोगकर्ताओं के लिए, उनके टेस्ट नतीजों की रिपोर्ट DOH को करने के लिए तैयार नहीं किया गया था। DOH को नतीजों की रिपोर्ट करना WA Notify के बाहर है।
हमें संपर्क ट्रेसिंग और WA Notify दोनों की ही ज़रूरत क्यों है?
संपर्क ट्रेसिंग कई दशकों से एक असरदार सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप रहा है। WA Notify इस कार्य को अज्ञात रूप से सपोर्ट करता है। उदाहरण देखें: अगर आप टेस्ट में COVID-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी आपको कॉल करके आपसे आपके हाल ही के निकट संपर्क साझा करने के लिए कह सकते हैं। आप ऐसे किसी अजनबी का नाम नहीं ले पाएँगे जिसके पास आप बस में बैठे थे। अगर आप दोनों WA Notify उपयोग करते हैं तो बस में बैठे अजनबी को अज्ञात रूप से संभावित संक्रमण के बारे में सूचित किया जा सकता है और COVID-19 के प्रसार को उसके मित्रों औए परिवार में रोकने के लिये कदम उठाये जा सकते है। बिल्कुल वैसे ही जैसे वैक्सीन और मास्क पहनना COVID-19 के प्रसार को रोकने में मदद करता है लेकिन एक साथ ये अधिक असरदार होते हैं।
क्या मुझे WA Notify का उपयोग जारी रखना होगा या अब मैं इसे बंद कर सकता/सकती हूँ?
हम सभी को अपने फोन पर WA Notify को एक्टिवेट रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और बंद करने का सुझाव नहीं देते। प्रतिबंध घटने और गतिविधियाँ सुचारू होने के साथ ही, WA Notify अपने साथ सुरक्षा की एक और परत रखने का आसान तरीका है।
यदि मेरा वैक्सीनेशन हो गया है, तो क्या मुझे WA Notify की ज़रूरत है?
हाँ! वाशिंगटन राज्य कुछ समय तक COVID-19 का सामना करेगा। हम अब भी वायरस के बारे में कई चीज़ें जान रहे हैं, जैसे कि वैक्सीन कितने समय तक असरदार रहती हैं और वैक्सीनेशन COVID-19 के वेरिएंट से कितनी सुरक्षा देता है। भले ही, वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों के लिए खतरा कम हो, हम जानते हैं कि सभी वैक्सीनेशन करवा चुके लोग भी COVID-19 से संक्रमित हो सकते हैं और इसे फैला सकते हैं। साथ ही, हम जानते हैं कि कई लोगों ने अब तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है। इन सब कारणों से, हम वाशिंगटन के सभी निवासियों को उनके फोन पर WA Notify एक्टिवेट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि COVID-19 को फैलने से रोका जा सके।
WA Notify (WA सूचित करना) के बारे में प्रचार करने में मदद करना चाहते हैं?
सोशल मीडिया मैसेजिंग, पोस्टर, सैंपल रेडियो, टीवी विज्ञापनों समेत और भी बहुत कुछ के लिए, हमारी WA Notify टूलकिट देखें। साथ ही, अपने दोस्तों और परिवार को भी इसके बारे में बताएँ। जितने अधिक लोग WA Notify का उपयोग करेंगे, आपको और आपके समुदाय को सुरक्षित रखने में उतनी ही अधिक मदद मिलेगी।
अन्य प्रायः पुछे जाने वाले प्रश्न
- मैं WA Notify में संक्रमित के संपर्क में आने की तिथि कैसे देखूँ?
-
किसी iPhone में:
- Settings (सेटिंग्स) में जाएँ
- Exposure Notifications (संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के नोटिफिकेशन) चुनें या सर्च बार में Exposure Notifications (संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के नोटिफिकेशन) लिखें
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की अनुमानित तिथि “You may have been exposed to COVID-19 (आप शायद COVID-19 के संपर्क में आए हों)” के तहत प्रदर्शित होगी
Android फोन में:
- WA Notify ऐप खोलें
- “Possible exposure reported (रिपोर्ट किए गए संभावित जोखिम)" के तहत See Detail (विवरण देखें) चुनें
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की अनुमानित तिथि “Possible Exposure Date (संभावित जोखिम की तिथि)” के तहत प्रदर्शित होगी
- Washington State Department of Health (DOH, वाशिंगटन राज्य स्वास्थ्य विभाग) से मैंने एक नोटिफ़िकेशन और/या एक टेक्स्ट प्राप्त किया। क्यों?
-
DOH एक टेक्स्ट मैसेज और/या एक पॉप-अप नोटिफ़िकेशन सबको भेजता है जो हाल ही में कोविड-19 परीक्षण में पॉज़िटिव पाये गये हैं ताकि WA Notify उपयोगकर्ता त्वरित और अज्ञात रूप से अन्य उपयोगकर्ता को सम्भावित संक्रमण से सचेत कर सके। इन नोटिफ़िकेशन के बारे में अधिक सीखें और देखें वे कैसे दिखते हैं।
अगर आपको टेक्स्ट मैसेज और नोटिफिकेशन दोनों ही मिलते हैं, तो आपको अन्य उपयोगकर्ता को संभावित संक्रमण के बारे में अज्ञात रूप से सूचित करने के लिये नोटिफिकेशन को केवल टैप करना है या टेक्स्ट मैसेज के लिंक को क्लिक करना है और WA Notify में दिये गये चरणों का पालन करना है।
- मुझे सार्वजनिक स्वास्थ्य में अपने WA Notify डेटा के योगदान के बारे में एक नोटिफ़िकेशन मिला था। क्यों?
-
DOH यह जानना चाहता है कि WA Notify कितनी अच्छी तरह काम कर रहा है ताकि हम इस टूल में यदि ज़रूरत हो, तो आवश्यक सुधार कर सकें। अगर आप अपना WA Notify डेटा साझा करने के लिए सहमत होते हैं, तो भी आपकी गोपनीयता पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। कोई भी व्यक्तिगत जानकारी संग्रहीत या साझी नहीं की जाती है और किसी भी तरह से आपकी पहचान करने का कोई तरीका नहीं हैं। केवल DOH इस डेटा का एक्सेस राज्य स्तर पर ही कर सकता है।
- यदि WA Notify उपयोगकर्ता अपना डेटा साझा करने के लिए सहमत होते हैं, तो क्या संग्रहीत किया जाता है?
-
यदि आप अपना डेटा साझा करने के लिए सहमत होते हैं, तो भी आपकी गोपनीयता पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को एकत्र या साझा नहीं किया जाता है, इसलिए किसी भी तरह से आपकी पहचान नहीं की जा सकती है। केवल DOH इस राज्य-स्तरीय डेटा को देख सकता है, जिसमें शामिल होगा:
- WA Notify से अपना डेटा साझा करने के लिए सहमत लोगों की संख्या। इससे हमें यह पता करने में मदद मिलती है कि हमारा नमूना कितना निरुपक है।
- WA Notify उपयोगकर्ताओं द्वारा प्राप्त किए गए Exposure Notifications की संख्या। यह हमें COVID-19 के प्रसार के प्रवाह देखने में मदद करता है।
- एक एक्सपोज़र नोटिफ़िकेशन पर क्लिक करने वाले लोगों की संख्या। यह हमें यह पता लगाने में मदद करता है कि लोग सार्वजनिक स्वास्थ्य सिफारिशों पर विचार करने के लिए कितने इच्छुक हैं।
- उन लोगों की संख्या जो किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के निकट थे, लेकिन एक्सपोज़र के बारे में सूचित किए जाने के लिए पर्याप्त नज़दीक या लंबे समय तक नज़दीक नहीं थे। यह हमें इस पर विचार करने में मदद करता है कि क्या WA Notify में एक्सपोज़र निर्धारित करने वाले एल्गोरिदम को समायोजित किया जाना चाहिए।
- जब मैं अपने iPhone पर WA Notify को सक्षम करता हूं, तो मुझे "Availability Alerts (उपलब्धता अलर्ट)" टोगल को चालू करना चाहिए या बंद?
-
बंद रखना ठीक है। हालाँकि यह सलाह दी जाती है कि यदि आप वाशिंगटन राज्य से बाहर काफी समय के लिये यात्रा करते है तो आप इसे चालू रखें। जब Availability Alerts (उपलब्धता अलर्ट) चालू होता है, तो जब आप किसी ऐसे स्थान पर जाते हैं जहाँ WA Notify जैसा कोई अन्य एक्सपोजर नोटिफिकेशन टूल है, तो आप नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके पास iPhone है, तो आप एक से अधिक क्षेत्र शामिल कर सकते हैं लेकिन एक समय पर केवल एक क्षेत्र को ही चालू किया जा सकता है। नए क्षेत्र को चालू करने के लिए आपको किसी क्षेत्र को हटाने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपके पास Android फोन है, तो आप अलग-अलग राज्यों से एक्सपोजर नोटिफिकेशन ऐप जैसे WA Notify इंस्टॉल कर सकते है लेकिन WA Notify के अनुकूल टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाला एक ही ऐप एक समय में चालू रहता है।
- क्या मुझे WA Notify का इस्तेमाल करने के लिए ऑप्ट-इन करना होगा?
-
हाँ। WA Notify का उपयोग करना मुफ्त और स्वैच्छिक है। आप किसी भी समय इससे बाहर निकल सकते हैं। ऐसा करने के लिए, iPhone पर बस फ़ीचर ऑफ़ कर दें या Android फोन से ऐप को डिलीट कर दें। एक बार बाहर निकलने के बाद, फोन में निकट के अन्य उपयोगकर्ताओं से एकत्रित किए गए सभी अनाम कोड्स डिलीट कर दिए जाएँगे और उन्हें रिकवर नहीं किया जा सकेगा।
- क्या WA Notify एक संपर्क ट्रेसिंग ऐप है?
-
नहीं। आप जिन लोगों के नज़दीक थे, WA Notify उनकी सूचना को ना तो ट्रैक करता है और ना ही ट्रेस करता है, इसलिये यह “संपर्क ट्रेसिंग” नहीं करता है। संपर्क ट्रेसिंग किसी ऐसे व्यक्ति की पहचान करता है जो COVID-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया हो, वो अरक्षित हो सकता है। यह टूल किसी निजी सूचना को ना संग्रहित करता है और ना ही बाँटता है, इसलिये किसी के लिये भी यह सम्भव नहीं है कि वो जान सके कि आप किस के संपर्क में थे।
- “एक्सपोजर” का क्या मतलब है?
-
एक्सपोज़र तब होता है जब आप WA Notify के ऐसे अन्य उपयोगकर्ता के साथ समय बिताते हैं जो बाद में COVID-19 पॉजिटिव पाया जाता है। एक्सपोज़र निर्धारित करने के लिए, WA Notify ऐसी घटनाओं की पहचान करने के लिए एक एल्गोरिथ्म का इस्तेमाल करता है जो संभवतः COVID-19 को उन लोगों से फैला सकते हैं जो एक सुरक्षित दूरी या इतने दूरी पर थे कि आपको चेतावनी देने की ज़रूरत नहीं है। अगर किसी दूसरे उपयोगकर्ता के साथ आपकी बातचीत इतनी करीब से और इतनी लंबी होती है कि वह उन शर्तों को पूरा करती है जिनमें DOH का मानना है कि COVID-19 फैलाव का एक बड़ा जोखिम होता है तो WA Notify आपको सिर्फ़ एक एक्सपोज़र नोटिफ़िकेशन भेजेगा। इस एल्गोरिथ्म को सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा एडजस्ट किया जा सकता है।
- अगर WA Notify के अनुसार मैं संक्रमित हुआ हूँ, तो क्या होगा?
-
अगर WA Notify को पता चलता है कि आप शायद एक्सपोज हुए हैं, तो आपको फ़ोन के नोटिफ़िकेशन के द्वारा वेबसाइट पर डायरेक्ट किया जाएगा जहाँ आपको जानकारी मिलेगी कि आपको आगे क्या करना है। इसमें टेस्ट कैसे और कहाँ करें, स्वयं को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी, और आपके प्रश्नों के उत्तर देने के लिए संसाधन शामिल हैं। वेबसाइट के निर्देशों को ध्यान से पढ़ना और उनका पालन करना बहुत जरूरी है।
- अगर मैं टेस्ट में COVID-19 पॉजिटिव पाया जाता/पाई जाती हूँ, तो क्या लोगों को पता चलेगा?
-
नहीं। WA Notify किसी के भी साथ आपकी कोई भी जानकारी साझा नहीं करता है। जब कोई संभावित संक्रमण के बारे में एक नोटिफिकेशन प्राप्त करता है तब वे केवल इतना ही जानते हैं कि वे हाल ही में जिनके निकट थे उनमें से कोई COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें यह पता नहीं चलेगा कि वह व्यक्ति कौन था या संक्रमित से संपर्क कहाँ हुआ था।
- क्या मुझे WA Notifyके लिए भुगतान करना होगा?
-
नहीं। WA Notify मुफ्त है।
- कैसे WA Notify Washington राज्य को मदद करेगा?
-
University of Washington द्वारा किये गये एक अध्ययन (केवल अंग्रेज़ी) में यह पाया गया है कि जितने अधिक लोग एक्सपोजर नोटिफिकेशन का उपयोग करते है उतना अधिक फायदा होता है। नतीजें यह दिखाते हैं कि उपयोग के पहले 4 महीनों में WA Notify ने करीब 40 से 115 ज़िंदगियां बचाई हैं और करीब 5,500 COVID-19 केस फैलने से रोके हैं। डेटा मॉडल यह दिखाते है कि WA Notify उपयोग करने वाले काफी कम लोग भी COVID-19 के संक्रमण और मृत्यु को कम कर सकते हैं जो यह साबित करता है कि COVID-19 को फैलने से रोकने में WA Notify एक बेहतरीन टूल है।
- राज्य से बाहर यात्रा करने पर क्या WA Notify काम करेगा?
-
हाँ। अगर आप किसी ऐसे ऐप के साथ किसी राज्य की यात्रा करते हैं, जो वही Google/Apple तकनीक (सिर्फ़ हिन्दी) का उपयोग करता है, तो आपका फ़ोन उस राज्य के उपयोगकर्ताओं के साथ रैंडम कोड का आदान-प्रदान करना जारी रखेगा। आपको अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग्स में कुछ भी बदलने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप वाशिंगटन से अधिक समय के लिए बाहर जाते हैं, तो आपको अपने नए राज्य में स्थानीय सहायता और अलर्ट के लिए विकल्पों की समीक्षा करनी चाहिए।
- अन्य उपयोगकर्ताओं को नोटिफ़ाई करने में WA Notify को कितना समय लगता है?
-
वैसे उपयोगकर्ता जो दूसरे उपयोगकर्ता से कोविड-19 से संक्रमित हो चुके है, कोविड-संक्रमित उपयोगकर्ता के WA Notify के चरणों का पालन करने के बाद दूसरे WA Notify उपयोगकर्ताओं को अज्ञात रूप से सूचित करने के लिये 24 घंटे के भीतर एक नोटिफ़िकेशन प्राप्त करेंगे।
- क्या WA Notifyसे एक से अधिक अलर्ट प्राप्त करना संभव है?
-
जो उपयोगकर्ता जाँच में पॉजिटिव आए हैं, उन्हें पॉप-अप नोटिफिकेशन और टेक्स्ट मैसेज दोनों मिल सकते हैं। कई बार संक्रमित के संपर्क में आने वाले उपयोगकर्ताओं को हर नए एक्सपोजर के बारे में सूचित किया जाएगा।
- मैं WA Notify को कैसे बताऊँ कि मैं परिक्षण में COVID पॉजिटिव पाया गया/पाई गई हूँ?
-
यदि आपका टेस्ट पॉजिटिव आता है, और DOH या आपके स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण से कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करता है, तो वे पूछेंगे कि क्या आप WA Notify का उपयोग कर रहे हैं। यदि आप करते हैं तो वे आपको एक वेरिफिकेशन लिंक और/या नोटिफिकेशन भेजते हैं और इसे WA Notify में दर्ज करने वाले चरणों का पालन करने में आपकी सहायता करते हैं। लिंक या नोटिफिकेशन का आपकी निजी जानकारी से कोई संबंध नहीं होता है। DOH उन व्यक्तियों द्वारा उपयोग किए गए फोन नंबरों पर भी टेक्स्ट मैसेज और/या पॉप-अप नोटिफिकेशन भेजता है, जिनका हाल ही के दिनों में COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।
DOH के पास यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि जब आप चरणों का पालन करते हैं, तो WA Notify एक्सपोजर नोटिफिकेशन किसे मिलेंगे। एक्सपोजर नोटिफिकेशन में आपकी कोई सूचना नहीं होती है। जितने अधिक लोग WA Notify में अज्ञात रूप से अपने नतीजों की पुष्टि करते हैं, उतना ही हम COVID-19 के प्रसार को रोक सकते है।
यदि आपका टेस्ट पॉजिटिव आया है और आपको अभी भी WA Notify में अपने नतीजे की गुमनाम रूप से पुष्टि करने की आवश्यकता है, तो WA Notify के अन्य उपयोगकर्ताओं को संभावित एक्सपोजर के बारे में बताने के लिए गुमनाम रूप से वेरिफिकेशन कोड का अनुरोध करने के चरणों के लिए इस पेज पर ऊपर मौजूद “सेल्फ-टेस्ट में COVID-19 पॉजिटिव आने पर अन्य लोगों को कैसे सूचित करें" अनुभाग देखें।
- अपने फ़ोन में WA Notify डालने के बाद क्या मुझे कुछ और करना पड़ेगा?
-
अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत सिर्फ तभी पड़ेगी, अगर:
- यदि आपके कोविड-19 टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आए, तो:
- आप एक नोटिफिकेशन प्राप्त करते हैं कि हो सकता है कि आपको जोखिम हो।
यदि आपका टेस्ट पॉजिटिव आता है, और DOH या आपके स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण से कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करता है, तो वे पूछेंगे कि क्या आप WA Notify का उपयोग कर रहे हैं। यदि आप करते हैं तो वे आपको एक वेरिफिकेशन लिंक और/या नोटिफिकेशन भेजते हैं और इसे WA Notify में दर्ज करने वाले चरणों का पालन करने में आपकी सहायता करते हैं। लिंक या नोटिफिकेशन का आपकी निजी जानकारी से कोई संबंध नहीं है। DOH के पास यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि ऐप के माध्यम से जोखिम के बारे में किसे सूचित किया जाएगा। एक्सपोजर नोटिफिकेशन में आपकी कोई सूचना नहीं होती है। जितने अधिक लोग WA Notify में अज्ञात रूप से अपने नतीजों की पुष्टि करते हैं, उतना ही हम COVID-19 के प्रसार को रोक सकते है।
यदि आपका टेस्ट पॉजिटिव आया है और आपको वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता है, तो WA Notify के अन्य उपयोगकर्ताओं को संभावित एक्सपोजर के बारे में बताने के लिए गुमनाम रूप से वेरिफिकेशन कोड का अनुरोध करने के चरणों के लिए इस पेज पर ऊपर मौजूद “सेल्फ-टेस्ट में COVID-19 पॉजिटिव आने पर अन्य लोगों को कैसे सूचित करें" अनुभाग देखें।
- क्या WA Notify का इस्तेमाल करने से मेरे फ़ोन की बैटरी जल्दी खत्म होगी या बहुत सारा डेटा खर्च होगा?
-
नहीं। इसे Bluetooth Low Energy तकनीक का इस्तेमाल करके इस तरह बनाया गया है कि इससे आपके डेटा और बैटरी लाइफ पर कम से कम असर पड़े।
- ऐसा क्यों लगता है कि WA Notify बहुत बैटरी का उपयोग करता है?
-
वास्तव में, शायद यह नहीं करता है। आपके डिवाइस पर बैटरी का उपयोग यह दिखाता है कि प्रत्येक दिन बैटरी का कितना प्रतिशत उपयोग किया जाता है जिसमें WA Notify जैसे ऐप्स शामिल होते हैं। अधिकतर ऐप और टूल रातभर नहीं चलते हैं। WA Notify को भी पता नहीं चलता है, लेकिन यह पॉजिटिव उपयोगकर्ता के साथ मैच करने के लिए हर कुछ घंटों में अनाम कोड्स की जाँच करता है, ताकि यह आपको किसी भी संभावित एक्सपोजर के बारे में सूचित कर सके। इसलिए, उदाहरण के लिए, यदि आप सोते समय कोई अन्य ऐप नहीं चला रहे हैं, तो WA Notify उस दौरान उपयोग की जाने वाली बैटरी के उच्च प्रतिशत को दर्शाएगा। इसका मतलब यह नहीं है कि WA Notify बहुत अधिक बैटरी का उपयोग कर रहा है - बस उपयोग की गई बैटरी की छोटी मात्रा का उच्च प्रतिशत दर्शा रहा है।
- क्या मुझे Bluetooth ऑन करके रखना पड़ेगा ताकि WA Notify काम कर सके?
-
हां। WA Notify में Bluetooth Low Energy का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए सिस्टम द्वारा निकट के अन्य उपयोगकर्ताओं का पता लगाने के लिए Bluetooth हमेशा सक्रिय रखा जाना चाहिए।
- क्या मुझे मेरे फ़ोन में WA Notify को खोलकर रखना होगा ताकि यह काम कर सके?
-
नहीं। WA Notify बैकग्राउंड में काम करेगा।
- क्या WA Notify पुराने स्मार्टफ़ोन्स पर सपोर्टड है?
-
iPhone उपयोगकर्ता WA Notify का उपयोग कर सकते हैं, यदि उनका ऑपरेटिंग सिस्टम यह है:
- iOS संस्करण 13.7 या बाद का (iPhone 6s, 6s Plus, SE या नए के लिए)
- iOS संस्करण 12.5 (iPhone 6, 6 plus, 5s के लिए)
यदि आपका Android स्मार्टफ़ोन Bluetooth Low Energy और Android संस्करण 6 (API 23) या इसके बाद का संस्करण सपोर्ट करता है, तो Android उपयोगकर्ता WA Notify का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- क्या WA Notifyका इस्तेमाल करने के लिए मेरी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए?
-
नहीं। WA Notify को आपकी आयु पता नहीं होती या इसमें आपकी आयु जांची नहीं जाती।
- किसी और के साथ अपना फ़ोन साझा करने पर क्या यह तकनीक काम करेगी?
-
WA Notify यह नहीं बता सकता कि संभावित एक्सपोजर के समय फोन का इस्तेमाल कौन कर रहा था। अगर आप अपना फ़ोन किसी के साथ साझा करते हैं, तो WA Notify को COVID-19 के संभावित एक्सपोजर का पता चलने पर फोन का इस्तेमाल करने वाले हर किसी को सार्वजनिक स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करना होगा।
- मुझे नोटिफिकेशन और/या टेक्स्ट मैसेज मिला है, लेकिन जिस व्यक्ति का टेस्ट हुआ था, वो परिवार या घर का सदस्य था। मुझे क्या करना चाहिए?
-
WA Notify का उपयोगकर्ता, जिसका टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसे संभावित संक्रमण का शिकार हुए दुसरे लोगों को गुमनाम रूप से सूचित करने के लिए, चरणों का पालन करना चाहिए, इसलिए आपको ऐसे टेक्स्ट मैसेज या नोटिफिकेशन को नज़रअंदाज़ करना चाहिए जो आपके मतलब के न हो।
यदि आपके परिवार या घर का सदस्य WA Notify का उपयोगकर्ता है, जिसका टेस्ट पॉजिटिव आया है, और उसे अभी भी WA Notify से अपने नतीजे की पुष्टि करने की आवश्यकता है, तो वह इस पेज के “यदि आप सेल्फ-टेस्ट द्वारा COVID-19 पॉजिटिव आते हैं, तो दूसरों को कैसे सूचित करें”” अनुभाग में दिए गए चरणों का पालन कर सकता है।
- क्या WA Notify iPads या स्मार्ट वाच जैसी डिवाइस में काम करता है?
-
नहीं। एक्सपोजर नोटिफिकेशन सिस्टम को खासतौर पर स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है और यह iPads या टेबलेट्स में काम नहीं करता है।
- जिन लोगों के पास स्मार्ट फ़ोन नहीं है उन लोगों तक इस तकनीक को पहुँचाने के लिए Washington राज्य क्या कर रहा है?
-
COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए WA Notify ही इकलौता टूल नहीं है। संपर्क ट्रेसिंग और अन्य प्रयासों से Washington के हर निवासी को लाभ होता है, भले ही उनके पास स्मार्टफ़ोन हो या ना हो। वैक्सिन COVID-19. के प्रसार को रोकने के लिये सबसे अच्छा तरीका है, और मास्क पहनना, शारीरिक दूरी, और सभाओं के आकार को सीमित करना अन्य तरीके है जिनसे हर कोई COVID-19 के प्रसार को रोकने में मदद कर सकते है।
संघीय सरकार का Lifeline program (लाइफ़-लाइन प्रोग्राम) अर्हता प्राप्त करने वाले को मासिक फ़ोन बिल क्रेडिट प्रदान करता है। कुछ भाग लेने वाले वायरलेस सेवा प्रदाता मुफ्त स्मार्टफ़ोन भी प्रदान करते है। इस प्रोग्राम, कौन अर्हता प्राप्त करता है, कैसे आवेदन किया जाये और भाग लेने वाले वायरलेस सेवा प्रदाता के बारे में और अधिक जानें, (केवल अंग्रेज़ी)
- वाशिंगटन ने WA Notify को 30 से अधिक भाषाओं में ज़ारी किया है, तो मैं इसे Google Play store पर केवल अंग्रेज़ी और स्पैनिश में क्यूं देख पा रहा हूं?
-
WA Notify उपयोगकर्ता के फोन पर मूल रूप से सेट की गई भाषा के आधार पर काम करता है। WA Notify का केवल एक संस्करण है, लेकिन कोई भी पॉप-अप – उदाहरण के लिये एक्स्पोजर नोटिफिकेशन – 30 से अधिक भाषाओं में से उपयोगकर्ता की पसंदीदा भाषा में दिखाई देगा।
- मेरे पास कितना समय होता है नोटिफ़िकेशन को दबाने के लिये या वेरिफ़िकेशन लिंक को सक्रिय करने के लिये?
-
नोटिफिकेशन या टेक्स्ट मैसेज प्राप्त करने के बाद, WA Notify में दिए निर्देशों का पालन करके दूसरों को सूचित करने के लिए, आपके पास 24 घंटे होते हैं। यदि आप निर्धारित समय के अंदर नोटिफिकेशन पर टैप नहीं कर पाते या वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक नहीं कर पाते हैं, तो आप इस पेज पर ऊपर मौजूद “यदि आप सेल्फ-टेस्ट द्वारा COVID-19 पॉजिटिव आते हैं, तो दूसरों को कैसे सूचित करें” अनुभाग में दिए गए चरणों का पालन करके WA Notify में वेरिफिकेशन कोड का अनुरोध कर सकते हैं। आप वेरिफिकेशन लिंक का अनुरोध भी कर सकते हैं जब DOH या आपके स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से कोई आपके COVID-19 के टेस्ट नतीजों के संबंध में आपके पास पहुंचता है।
- Washington ने यह उपाय क्यों चुना?
-
वाशिंगटन ने Apple/Google के एक्सपोजर नोटिफिकेशन सिस्टम की समीक्षा करने के लिए राज्य निरीक्षण समूह का निर्माण किया जिसमें सुरक्षा और नागरिक स्वतंत्रता विशेषज्ञ और बहुत से समुदायों के सदस्य शामिल हैं। समूह ने प्लेटफ़ॉर्म की सिद्ध विश्वसनीयता, ठोस डेटा सुरक्षा और अन्य राज्यों द्वारा उपयोग के आधार पर अपनाए जाने की सिफारिश की।