कोविड -19 वैक्सीन

CDC सुझाव देता है (केवल अंग्रेज़ी) कि 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को अपडेटेड 2023-2024 COVID-19 टीका लगवाना चाहिए। 

28 फरवरी, 2024 - Centers for Disease Control and Prevention (CDC, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) (केवल अंग्रेज़ी) 65 वर्ष और उससे ज़्यादा के उम्र के वयस्कों को अतिरिक्त अपडेटेड 2023-2024 COVID-19 टीके को लेने की सलाह देता है। यह सलाह टीकाकरण की प्रभावी होने से जुड़े मौजूदा आँकड़ों के साथ-साथ वृद्ध वयस्कों में COVID-19 से जुड़ी गंभीर बीमारी के उच्च जोखिम को भी ध्यान में रखती है।

जो लोग अप-टू-डेट हैं उनमें गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने और COVID-19 से मृत्यु का जोखिम उन लोगों की तुलना में कम है, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है या जिन्होंने Centers for Disease Control and Prevention (CDC, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) द्वारा उनके लिए सुझाई गई खुराक पूरी नहीं की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुझे COVID-19 की वैक्सीन क्यों लगवानी चाहिए?

COVID-19 के वैक्सीन कई तरह से आपकी रक्षा कर सकते हैं:

  • यदि आपको COVID-19 हो जाता है, तो वे आपके गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना को बहुत कम करते हैं
  • पूरी तरह से वैक्सीन लगवाने से आपके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम हो जाती है और COVID-19 से आपके मरने का खतरा कम हो जाता है
  • COVID-19 टीकों के साथ अपडेट रहने से आप में लॉन्ग COVID (केवल अंग्रेजी और स्पेनिश) विकसित होने की संभावना कम हो जाती है।
  • क्सीनेशन से समुदाय में सुरक्षित लोगों की संख्या में इज़ाफा होती है, जिससे बीमारी का फैलाना कठिन हो जाता है

जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, वे अभी भी वायरस के संक्रमण में आ सकते हैं और इसे दूसरों में फैला सकते हैं। कुछ लोगों को चिकित्सा कारणों से वैक्सीन नहीं मिल पाता है और इससे वे विशेष रूप से COVID-19 के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। यदि आपको वैक्सीन नहीं लगाया गया है, तो आपको COVID-19 वैरिएंट (अंग्रेज़ी में) से अस्पताल में भर्ती होने या मरने का भी अधिक जोखिम है।वैक्सीन लगवाने से आपको और आपके परिवार की, पड़ोसियों की और समुदाय की रक्षा करने में मदद मिलती है।

मैं टीका कहां लगवाऊं? 

 वैक्सीन लोकेटर या Vaccines.gov (केवल अंग्रेजी और स्पेनिश) पर टीके का पता लगाएं।

क्या COVID-19 वैक्सीन के लिए पैसे लगते हैं?

अन्य वैक्सीन की तरह, COVID-19 वैक्सीन को संभवतः अधिकांश बीमा योजनाओं द्वारा कवर किया जाएगा। वाशिंगटन राज्य में 19 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के लिए वैक्सीन फॉर चिल्ड्रन प्रोग्राम (केवल अंग्रेजी) के माध्यम से COVID-19 के टीके नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। अगर वयस्कों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है या उनकी योजना में वैक्सीन शामिल नहीं है, तो उनके लिए ऐसे कार्यक्रम भी हैं जो वैक्सीन की लागत को कवर करने में सहायता कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, HHS.gov (केवल अंग्रेज़ी) पर जाएँ।

Bridge Access Program (ब्रिज एक्सेस कार्यक्रम) क्या है? अगर मेरे पास बीमा नहीं है तो क्या मुझे अब भी COVID-19 टीका मिल सकता है?

Bridge Access Program (केवल अंग्रेज़ी), लगभग 19 वर्ष और उससे अधिक आयु के 25-30 मिलियन व्यक्ति जिनके पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है या जिनका बीमा सभी COVID-19 खर्चों को कवर नहीं करता है, वे 2023-2024 से दिसंबर 2024 तक अपडेटेड COVID-19 टीकाकरण के लिए मुफ़्त अस्थायी पहुंच के लिए पात्र होंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली फार्मेसी को खोजने के लिए www.Vaccines.gov. पर जाएं।

COVID-19 टीके की अतिरिक्त खुराक किसे मिलनी चाहिए? 

Centers for Disease Control and Prevention (CDC, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को अपडेटेड 2023-2024 COVID-19 टीके की कम से कम 1 खुराक लेने की सलाह देता है। 

  • 6 महीने से 4 साल तक के बच्चों को कई खुराकों की जरूरत हो सकती है, जो कि उनकी पिछली खुराकों की संख्या पर निर्भर करती है। 
  • 65 वर्ष और उससे ज़्यादा के उम्र के लोगों को उनकी पिछली खुराक के कम से कम चार महीने बाद 2023-2024 COVID-19 टीके की एक अतिरिक्त खुराक मिलनी चाहिए। 
  • जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है, वे अतिरिक्त खुराक के लिए पात्र हो सकते हैं। कृपया CDC के दिशानिर्देश (केवल अंग्रेजी और स्पेनिश) देखें।
मुझे COVID-19 टीके के साथ अप टू डेट कब माना जाता है?

यदि आपने CDC द्वारा सुझाई गई सबसे नई खुराक प्राप्त कर ली है, तो आप अपने COVID-19 टीकाकरण के साथ अप टू डेट हैं (केवल अंग्रेजी और स्पेनिश)।

अगर मैं COVID-19 का वैक्सीन लगवाने के बाद बीमार पड़ जाऊं तो क्या होगा?

अन्य नियमित वैक्सीनों की तरह, COVID-19 वैक्सीनेशन आमतौर पर दुष्प्रभाव के साथ आता है, जैसे कि हाथ में दर्द, बुखार, सिरदर्द या वैक्सीनेशन के बाद थकान। ये संकेत हैं कि वैक्सीन काम कर रहा है। कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने के बाद संभावित दुष्प्रभावों के बारे में अधिक जानें।

यदि आप वैक्सीन लगवाने के बाद बीमार हो जाते हैं, तो आपको प्रतिकूल घटना की सूचना Vaccine Adverse Event Reporting System (VAERS, वैक्सीन प्रतिकूल घटना रिपोर्टिंग प्रणाली) (अंग्रेज़ी में) को देनी चाहिए। एक “प्रतिकूल घटना” कोई स्वास्थ्य समस्या या दुष्प्रभाव है जो वैक्सीनेशन के बाद होती है।

Vaccine Adverse Event Reporting System (VAERS, टीका प्रतिकूल घटना रिपोर्टिंग प्रणाली) और टीका सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Department of Health (DOH, स्वास्थ्य विभाग) के टीका सुरक्षा (केवल अंग्रेजी और स्पेनिश) वेबपेज पर जाएं।

क्या मुझे नियमित वैक्सीन मिलने पर कोविड-19 का वैक्सीन लग सकता है?

हां। Advisory Committee on Immunization Practices (ACIP, प्रतिरक्षण अभ्यासों की सलाहकार समिति) ने 12 मई, 2021 को अपनी सिफारिशें बदल दी हैं। अब आप उसी समय एक COVID-19 वैक्सीन ले सकते हैं जब आप अन्य वैक्सीन लेते हों।

आपको अपने बच्चे के आवश्यक स्कूल वैक्सीनेशन (केवल अंग्रेज़ी में) या अन्य अनुशंसित वैक्सीन को COVID-19 वैक्सीनेशन से अलग शेड्यूल करने की आवश्यकता नहीं है। एक COVID-19 वैक्सीन अपॉइंटमेंट आपके बच्चे को उनके सभी अनुशंसित वैक्सीनों को लेने का एक और अवसर है।

अगर मैं गर्भवती हूं, स्तनपान करा रही हूं या गर्भवती होने की योजना बना रही हूं, तो क्या मुझे COVID-19 की वैक्सीन लग सकती है?

हां, आंकड़े बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान COVID-19 के वैक्सीन सुरक्षित हैं। Centers for Disease Control and Prevention (CDC, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र) (अंग्रेज़ी में), American College of Obstetricians and Gynecologists (ACOG, अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्टेट्रिशियन एंड गाइनेकोलॉजिस्ट) और Society for Maternal-Fetal Medicine (SMFM, सोसाइटी फॉर मैटरनल-फेटल मेडिसीन) (केवल अंग्रेज़ी में) उन महिलाओं के लिए COVID-19 वैक्सीन की सलाह देते हैं जो गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यदि आपको वैसीन लगाया जाता है, तो आपके बच्चे को गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान COVID-19 के खिलाफ एंटीबॉडी भी मिल सकती हैं। बिना वैक्सीन लगवाए गर्भवती महिलाएं जिन्हें COVID-19 होता है, उनमें समय से पहले जन्म या डिलीवरी से पहले मृत्यु जैसी गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, जो महिलाएं गर्भवती होने पर COVID-19 का शिकार हो जाती हैं, उन्हें उन्नत लाइफ सपोर्ट और एक श्वास नली की आवश्यकता होने की संभावना दो से तीन गुना अधिक होती है।

गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने के बारे में अधिक संसाधनों के लिए, कृपया One Vax, Two Lives की वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी देखें। 

क्या 18 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लग सकता है?

इस समय, Pfizer-BioNTech (Pfizer) वैक्सीन और Moderna COVID-19 वैक्सीन ब्रांड 6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए अधिकृत हैं। Novavax वैक्सीन Emergency Use Authorization (EUA, आपातकालीन उपयोग अनुमोदन) के तहत 12+ उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है।

17 वर्ष से कम आयु के युवा को वैक्सीन लगवाने के लिए माता-पिता या अभिभावक से सहमति की आवश्यकता हो सकती है, (केवल अंग्रेज़ी), जब तक कि वे कानूनी रूप से मुक्त नहीं हो जाते। 

माता-पिता की सहमति या कानूनी रूप से मुक्ति का प्रमाण दिखाने के लिए उनकी आवश्यकताओं के बारे में वैक्सीन क्लिनिक से पता करें।

मुझे अपने बच्चे को कोविड-19 होने की चिंता क्यों होनी चाहिए?

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक, संयुक्त राज्य में 1 करोड़ 50 लाख से ज़्यादा बच्चों को कोविड-19 हो चुका है।

COVID-19 के नए वेरिएंट इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकतर संक्रमणों और अस्पताल में भर्ती होने के लिए जिम्मेदार हैं। 

जबकि कोविड-19 अक्सर वयस्कों की तुलना में बच्चों में हल्का होता है, फिर भी बच्चे बहुत बीमार हो सकते हैं और इसे उन दोस्तों और परिवारों में फैला सकते हैं जो अन्य तरीकों से कमजोर या प्रतिरक्षा समस्याग्रसत हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में COVID-19 के कारण हुई दर्ज मौतों में से आधे बच्चों को किसी भी तरह की कोई और बीमारी नहीं थी।

जो बच्चे कोविड-19 से संक्रमित होते हैं उनमें "लंबे समय के लिए कोविड-19" या लगातार लक्षण विकसित हो सकते हैं जिनमें अक्सर ब्रेन फॉग, थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ शामिल होते हैं। बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे बढ़िया तरीका है।

जो बच्चे कोविड-19 से संक्रमित होते हैं, उन्हें मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) (केवल अंग्रेजी) होने का अधिक खतरा हो सकता है। मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) एक ऐसी स्थिति है, जहां शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन हो सकती है, जिसमें हृदय, फेफड़े, गुर्दे, मस्तिष्क, त्वचा, आंखें या जठरांत्र संबंधी अंग शामिल हैं। हालांकि यह अभी भी अज्ञात है कि MIS-C का कारण क्या है, MIS-C वाले कई बच्चों को कोविड-19 था, या वे कोविड-19 से ग्रस्त व्यक्ति के आसपास थे। MIS-C गंभीर हो सकता है, यहाँ तक की घातक भी, लेकिन इस स्थिति से पीड़ित अधिकांश बच्चे चिकित्सा देखभाल से बेहतर हो गए हैं।

हमें कैसे पता चलेगा कि वैक्सीन बच्चों के लिए सुरक्षित और असरदार हैं?

यह सुनिश्चित करने के लिए कि COVID-19 वैक्सीन सुरक्षित हैं, Centers for Disease Control and Prevention (CDC, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) ने देश की वैक्सीन सुरक्षा की निगरानी करने की क्षमता का विस्तार करके उसे मज़बूत बनाया है। परिणामस्वरूप, वैक्सीन सुरक्षा विशेषज्ञ उन समस्याओं की निगरानी कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं जो शायद COVID-19 वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के दौरान नहीं देखी गई हों।

New accordion title

New accordion content

अगर मुझे अपनी दूसरी खुराक के लिए देर हो रही है, तो क्या मुझे वैक्सीन की सीरीज़ को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है?

नहीं। यदि आपको अपनी दूसरी खुराक के लिए देर हो रही है तो आपको वैक्सीन की सीरीज़ को फिर से शुरू करने की आवश्यकता नहीं है।

अपनी पहली खुराक लेने के बाद से दूसरी खुराक के लिए अनुशंसित दिनों के बीत जाने पर जितनी जल्दी हो सके दूसरी खुराक लें ।

दोनों खुराक लेना महत्वपूर्ण है, चाहे आप कितनी भी देरी क्यों न करें, दूसरी खुराक लें।

यदि आपकी इम्यूनिटी जोखिम में है और आप एक अतिरिक्त खुराक के लिए योग्य हैं, तो आपको अपनी दूसरी खुराक के कम से कम 28 दिन बाद तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।

विशिष्ट समूहों के लिए COVID-19 संसाधन

बच्चे और युवा 

बच्चे और युवा

स्तनपान कराने वाली और/या गर्भवती महिलाएं

अप्रवासी और शरणार्थी

होमबाउंड

अतिरिक्त समुदाय विशिष्ट संसाधन टीका साझाकरण और संलग्नता पृष्ठ (केवल अंग्रेज़ी) पर पाए जा सकते हैं (केवल अंग्रेज़ी)

मेरे प्रश्न का उत्तर यहां नहीं दिया गया। और ज्यादा कैसे पता लगाया जा सकता है?

सामान्य प्रश्न covid.vaccine@doh.wa.gov पर भेजे जा सकते हैं।