खसरा

खसरा बहुत ही संक्रामक बीमारी है। यह खासतौर से छोटे बच्चों के लिए बड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारी होती है। खसरे से बचाव का सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका इसका टीका है। डॉक्टरों द्वारा यह सुझाव दिया जाता है कि खसरे का टीका 1 वर्ष के बच्चों और इससे बड़े सभी लोगों को लग सकता है। वाशिंगटन राज्य में स्कूल और चाइल्ड केयर सेंटर जैसी जगहों के लिए खसरे का टीका लगवाना ज़रूरी होता है। यह टीका चाइल्ड केयर सेंटर या प्री-स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए भी ज़रूरी होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, "Measles, Mumps and Rubella" (MMR, खसरा, गलसुआ और रूबेला) और "Measles, Mumps, Rubella and Varicella" (MMRV, खसरा, गलसुआ, रूबेला और छोटा चेचक)" नामक खसरे के टीके उपलब्ध हैं।

खसरा वायरस की जानकारी

  • खसरा वायरस हवा के माध्यम से फैलता है। यह वायरस खसरे के रोगी के कमरे में हवा में दो घंटे तक रह सकता है, इसलिए यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के करीब जाते हैं जिसको यह बीमारी है, तो आपको भी खसरा हो सकता है।
  • दाने दिखने के 4 दिन पहले से लेकर दाने दिखने के 4 दिन बाद तक खसरा संक्रामक हो सकता है और आपको उस दौरान एक संक्रामक व्यक्ति से खसरा हो सकता है।
  • खसरे के वायरस के संपर्क में आने पर, बिना प्रतिरक्षा वाले ज़्यादातर सभी लोगों को खसरा हो सकता है।
  • विदेश यात्रा या विदेशी यात्रियों के संपर्क में आने पर खसरे का खतरा बढ़ जाता है।

खसरा, जिसे रूबेला भी कहा जाता है, बचपन के सभी दाने/बुखार रोगों में सबसे घातक होता है। यह दुनिया भर में बच्चों के बीच मौत का एक मुख्य कारण है। U.S. Centers for Disease Control and Prevention (अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) के पास देश भर में खसरे के प्रकोप (केवल अंग्रेजी और स्पैनिश में) के बारे में जानकारी है।

खसरे से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है कि इसका टीका लगवा लिया जाए। खसरे का टीका सुरक्षित और बहुत ही अधिक असरदार है। खुद को और अपने बच्चों को खसरा, गलसुआ और रूबेला (MMR) का टीका (लिंक केवल अंग्रेजी और स्पेनिश में) लगवाकर उन्हें खसरे से सुरक्षित करें।

खसरे के लक्षण

An infant with measles

खसरे की शुरुआत इन लक्षणों से होती है:

  • बुखार
  • डायरिया
  • खांसी
  • बहती हुई नाक
  • आखें लाल होना और पानी आना
  • थकान

फिर कुछ दिनों बाद दाने उभरना शुरू हो जाते हैं, जो पहले चेहरे पर और फिर पूरे शरीर पर फैल सकते हैं।

कुछ लोगों में, विशेष रूप से पुरानी बीमारी, गर्भावस्था या कुपोषण वाले लोगों में, खसरा से निमोनिया, दिमागी क्षति, अंधापन, बहरापन और मृत्यु जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

खसरा आमतौर पर 7 से 10 दिनों तक रहता है।

MMR टीके से जुड़ी जानकारी

MMR टीका (लिंक केवल अंग्रेजी में और स्पैनिश में) लोगों में खसरा, गलसुआ और रूबेला होने से बचाता है। इसके अलावा दूसरा टीका, जिसे MMRV कहा जाता है, वो लोगों को इन तीन बीमारियों के साथ-साथ चेचक से भी बचाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अकेले खसरा का कोई भी टीका मौजूद नहीं है।

बच्चों को टीके की दो खुराक देनी चाहिए: पहली खुराक 12 और 15 महीने के बीच और दूसरी खुराक 4 और 6 साल के बीच दी जानी चाहिए। अगर आपका परिवार संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर के किसी देश में सफ़र करने वाला है, तो बच्चे को एक और खुराक 6 से 12 महीने के बीच लगाई जा सकती है।

1956 के बाद पैदा हुए वयस्कों को अगर पहले MMR की एक खुराक नहीं मिली है, तो उन्हें भी इसकी एक खुराक लगवानी चाहिए।

अपने बच्चों को MMR या MMRV टीका लगवाने के लिए अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से बात करें। वाशिंगटन राज्य 18 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ़्त MMR और MMRV टीके लगाता है, जो पूरे राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के पास उपलब्ध हैं। प्रदाता क्लिनिक विज़िट शुल्क और टीका देने के लिए शुल्क ले सकते हैं, जिसे लगाने का शुल्क कहा जाता है। हालाँकि, अगर आप टीका लगाने का शुल्क नहीं दे सकते हैं, तो आप अपने प्रदाता से इसे माफ़ करने के लिए कह सकते हैं।

अगर आपको या आपके बच्चे को पहले MMR, MMRV, या अन्य खसरे का टीका लग चुका है, पर आपके पास टीकाकरण दिखाने वाला मेडिकल रिकॉर्ड नहीं है, तो आपको या आपके बच्चे को MMR या MMRV की खुराक दोबारा लगवानी पड़ सकती है। टीके की अतिरिक्त खुराक लगवाने का कोई भी खतरा नहीं है, यहां तक कि उन लोगों के लिए भी डरने की बात नहीं है, जिन्होंने इसे पहले लिया है।

वाशिंगटन राज्य में, चाइल्ड केयर सुविधाओं, Early Childhood Education and Assistance Program (ECEAP, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा और सहायता कार्यक्रम) और Head Start (हेड स्टार्ट) सुविधाओं के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को खसरा का टीका लगवाना आवश्यक है।

अगर आप अब खसरा से बचाव का अतिरिक्त टीका नहीं लगवाना चाहते हैं, तो आप अपने डॉक्टर से अपनी प्रतिरक्षा जांचने के लिए टेस्ट करने के लिए कह सकते हैं। इसे एंटीबॉडी अनुमापांक टेस्ट कहा जाता है। हो सकता है कि बीमा इस जांच के लिए आपको कोई कवर न दे।

हम सबकी रक्षा के लिए एक साथ आएँ: Jaxon की कहानी

वाशिंगटन के पोर्ट ऑर्चर्ड की Paula Abalahin ने अपने बेटे Jaxon की कहानी बताई:

Paula hugging Jaxon

 
मेरे बेटे Jaxon को खसरा तब हुआ जब वह 7 महीने का था, वह टीकाकरण के लिए बहुत छोटा था। वह ठीक हो गया था, लेकिन पांच साल बाद उसे दौरे पड़ने लगे। जिसकी वजह से उसकी खाने-पीने, बोलने, चलने-फिरने की क्षमता खो दी। बहुत तकलीफ़ सहने के बाद, कुछ साल बाद Jaxon की मौत हो गई। उसका ये हाल खसरे के वायरस के कारण हुआ था।

"इससे हमने यह सीखा कि भले ही खसरे का असरदार टीका मौजूद है, पर फिर भी खसरा अभी भी दुनिया भर में छोटे बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। और हमारे समाज में, माता-पिता अपने बच्चों का पूरा टीकाकरण नहीं करवाते हैं, जिससे उन्हें खसरा और अन्य भयानक बीमारियां होने और फैलने का खतरा होता है। मुझे आशा है कि मेरी कहानी दूसरे बच्चों को वह दर्द सहने की स्थिति से बचाने में मदद कर सकती है जो मेरे बेटे ने सहा।”

खसरा संबंधी जानकारी के संसाधन

खसरा संबंधी जानकारी के संसाधन- केवल अंग्रेजी में