988 आत्महत्या और आपदा लाइफ़लाइन

National Suicide Prevention Lifeline (NSPL, राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम लाइफ़लाइन) (अंग्रेज़ी में) से जुड़ने के लिए 988 पर कॉल, टेक्स्ट या चैट करें। यह गोपनीय, मुफ़्त और साल के 365 दिन, हफ़्ते के 7 दिन, 24 घंटे उपलब्ध है।

सेवाएँ 250 से ज़्यादा भाषाओं में दुभाषिया सेवाओं के साथ ही स्पैनिश में भी उपलब्ध हैं। बहरे, ऊँचा सुनने वाले लोगों के लिए और TTY उपयोगकर्ताओं के लिए: अपनी पसंदीदा रिले सेवा का इस्तेमाल करें या 711 डायल करके 1-800-273-8255 डायल करें।

आप 988 डायल कर सकते हैं, अगर:

  • आपको आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं
  • आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है
  • आप नशे की लत के शिकार हैं
  • आप किसी भी प्रकार के भावनात्मक दबाव में हैं

अगर आप किसी प्रियजन के बारे में चिंतित हैं कि उन्हें आपदा सहायता चाहिए, तब भी आप 988 पर कॉल कर सकते हैं। 988 वॉशिंगटन राज्य में किसी भी आपदा कॉल सेंटर को रिप्लेस नहीं करता है। यह राज्य के आपदा केंद्र प्रोवाइडर्स के नेटवर्क में बढ़ोत्तरी है। 988 के साथ, दस-अंक का NSPL नंबर, 1-800-273-TALK (8255), अब भी एक्टिव है।

988 कार्यक्रम के बारे में सवालों के लिए, कृपया 988ProgramInfo@doh.wa.gov पर ईमेल करें। अगर आपको या आपके किसी परिचित को आपदा सहायता चाहिए, तो इस इनबॉक्स का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय 988 पर कॉल, टेक्स्ट या चैट करें।

988 के बारे में जानकारी

  • जब आप 988 डायल करते हैं, तो आपको एक NSPL आपदा केंद्र से जोड़ा जाएगा।
  • आप अपने लैंड लाइन, मोबाइल और वॉइस-ओवर इंटरनेट डिवाइस से 988 पर कॉल, टेक्स्ट या चैट कर सकते हैं।
  • NSPL का 10-अंक का नंबर अब भी एक्टिव है। आप 988 या 1-800-273-TALK (8255) में से कोई भी नंबर डायल कर सकते हैं।
  • 988 गोपनीय, मुफ़्त और साल के 365 दिन, हफ़्ते के 7 दिन, 24 घंटे उपलब्ध है। यह सेवा मानसिक रोगियों या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहे लोगों को प्रशिक्षित आपदा सलाहकारों से जोड़ती है। जो लोग अपने किसी प्रियजन के बारे में चिंतित हैं कि उन्हें आपदा सहायता चाहिए, वे भी 988 पर कॉल कर सकते हैं।
  • 988 पर संपर्क करने वाले लोगों को सेवा पाने के लिए कोई निजी जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है। क्वालिटी बनाए रखने और प्रशिक्षण के मकसद से कॉल्स रिकॉर्ड की जा सकती हैं। नेटवर्क सिस्टम में गोपनीयता से जुड़ी चिंताओं को हल करने के लिए कई सुरक्षा उपाय हैं
  • नियुक्त आपदा रेस्पॉन्डर और मोबाइल आपदा प्रतिक्रिया टीम भेजने या किसी भी अन्य स्थानीय आपदा सेवा के काम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • NSPL आपदा केंद्र, NSPL मानकों के हिसाब से चलते रहेंगे और 911 सेवाओं और स्थानीय आपदा सेवाओं से जुड़ना जारी रखेंगे, जैसा वे हमेशा करते आए हैं।

वॉशिंगटन उन लोगों की सेवा के लिए Native and Strong Lifeline (नेटिव और मज़बूत लाइफ़लाइन) लॉन्च करेगा, जो वॉशिंगटन के नेटिव अमेरिकी और अलास्का नेटिव समुदायों से जुड़े हैं और 988 पर कॉल करते हैं। The Native and Strong Lifeline, Washington Indian Behavioral Health Hub (वॉशिंगटन इंडियन व्यावहारिक स्वास्थ्य हब) (अंग्रेज़ी में) की एक सेवा है। हब एक राज्यभर का केंद्रीय संसाधन है जो जनजातीय समुदायों की ज़रूरतें पूरी करता है और जनजातीय एजेंसीज़, स्वास्थ्यकर्मियों, अस्पतालों और इन-एंड-आउट मरीज कार्यक्रमों में सहयोग करता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया NativeAndStrong.org (अंग्रेज़ी में) और National Suicide Prevention Lifeline (अंग्रेज़ी में) देखें।

House Bill 1477 और 988 का निर्माण<

2020 में, Federal Communications Commission (FCC, फ़ेडरल कम्यूनिकेशंस कमीशन) ने National Suicide Hotline Designation Act (नेशनल सुसाइड हॉटलाइन डेज़िग्नेशन एक्ट) अपनाया। इस एक्ट ने 988 को पूरे राष्ट्र में उन सभी के लिए नया, आसानी से याद रहने वाला 3-अंक वाला कॉलिंग, टेक्स्टिंग और चैट नंबर बना दिया जो सुसाइडल या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आपदा से जूझ रहे हैं।

वॉशिंगटन में, विधानसभा ने 988 का समर्थन करने के लिए House Bill (हाउस बिल) 1477 (E2SHB 1477) (अंग्रेज़ी में) पारित किया। इसने वॉशिंगटन राज्य में सभी के लिए व्याव्हारिक स्वास्थ्य आपदा प्रतिक्रिया और आत्महत्या रोकथाम सेवाओं को बढ़ाया और बेहतर बनाया। E2SHB 1477 को 13 मई, 2021 पर गवर्नर जे इन्सली ने हस्ताक्षर करके प्रभाव में लाया। E2SHB 1477 को आपदा कॉल सेंटर हब और आपदा सेवा अधिनियम के तौर पर भी जाना जाता है।

E2SHB 1477 ने Crisis Response Improvement Strategy (CRIS, आपदा प्रतिक्रिया सुधार योजना) कमेटी और स्टीरिंग कमेटी की स्थापना भी की। ये कमेटियाँ राष्ट्रीय नंबर 988 और E2SHB 1477 के कुछ भाग लागू करने में मदद करने के लिए गवर्नर और विधानसभा के लिए सुझाव तैयार करेगी। अगर आप जनता के सदस्य के रूप में भाग लेना चाहते हैं, तो आप एक मीटिंग में शामिल होने और सार्वजनिक कमेंट सबमिट करने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं(अंग्रेज़ी में)।

पूरी जानकारी के लिए, कृपया the Crisis Response Improvement Strategy (CRIS) कमेटी का वेबपेज (अंग्रेज़ी में) देखें।

आपदा कॉल सेंटर

वॉशिंगटन राज्य का हीट मैप, जिसमें उन प्रांतों को रंगा गया है जहाँ से आपदा कॉल सेंटर अपने क्षेत्र कोड के साथ कॉल्स का जवाब देंगे।
उन प्रांतों का मैप जहाँ से हर NSPL आपदा केंद्र कॉल्स का जवाब देता है।

वॉशिंगटन में तीन NSPL आपदा केंद्र हैं, जो राज्यभर की कॉल्स का जवाब देते हैं:

  • Volunteers of America of Western Washington
  • Frontier Behavioral Health
  • Crisis Connections

दायीं तरफ़ दिए गए हीट मैप के आधार पर आपके कॉल को इनमें से किसी एक आपदा केंद्र पर डायरेक्ट किया जाएगा। कॉल्स आपके क्षेत्र कोड द्वारा रूट की जाती हैं।

आपदा केंद्र इस समय देखभाल करने वाले लोगों को नियुक्त कर रहे हैं! अगर आप आपदा में फँसे लोगों की मदद करना चाहते हैं, तो किसी NSPL आपदा केंद्र में नौकरी के लिए आवेदन करें (अंग्रेज़ी में)।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

National Suicide Prevention Lifeline (NSPL) क्या है और क्या 988 इसे रिप्लेस करता है?

NSPL स्थानीय, स्वतंत्र और राज्य द्वारा फ़ंडेड आपदा केंद्रों का राष्ट्रीय नेटवर्क है। वे भावनात्मक दबाव या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे लोगों को प्रतिक्रिया देने और मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

988 NSPL के फ़ोन नंबर को रिप्लेस नहीं करता है, बल्कि लोगों को अधिक आपदा केंद्रों तक पहुँचने का एक आसान और अतिरिक्त तरीका उपलब्ध कराता है। इनसे जुड़ने के लिए आप 988 या 1-800-273-TALK (8255) में से किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

मेरे 988 पर कॉल करने पर क्या होता है?

988 पर कॉल करते समय, कॉलर को उनकी कॉल स्थानीय NSPL नेटवर्क आपदा केंद्र (कॉलर के क्षेत्र कोड के आधार पर) तक राउट किए जाने के दौरान एक स्वागत मैसेज सुनाई देता है। एक प्रशिक्षित आपदा सलाहकार कॉल का जवाब देता है, कॉलर की बात सुनता है और समझता है कि उनकी समस्याएँ उन्हें कैसे प्रभावित कर रही हैं, मदद उपलब्ध कराता है और अगर ज़रूरत पड़े, तो संसाधन उपलब्ध कराता है। अगर स्थानीय आपदा केंद्र कॉल लेने में असमर्थ है, तो कॉलर को अपने-आप एक राष्ट्रीय बैकअप आपदा केंद्र पर राउट कर दिया जाता है। NSPL अंग्रेज़ी और स्पैनिश में लाइव आपदा केंद्र फ़ोन सेवाएँ उपलब्ध कराता है और लैंग्वेज लाइन सॉल्यूशन्स का उपयोग करके, 988 पर कॉल करने वालों के लिए 250 से ज़्यादा अन्य भाषाओं में अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

कॉल राउट करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यह 988 इन्फ़ोग्राफ़िक (अंग्रेज़ी में) देखें। 

988 राष्ट्रीय स्तर पर लाइव कब होगा?

16 जुलाई, 2022 को। 988 डायलिंग कोड राष्ट्रभर में उपलब्ध है।

वेटरन और सेवा सदस्य 988 या (1-800-273-TALK (8255)) डायल करने के बाद 1 दबाकर, ऑनलाइन चैट करके (अंग्रेज़ी में), या 838255 पर टैक्स्ट करके, Veterans Crisis Line (वेटरन आपदा लाइन) पर पहुँच सकते हैं।

988, 911 से कैसे अलग है?

988 की स्थापना देश की बढ़ती आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य-संबंधी आपदा देखभाल की ज़रूरतों को पूरा करने के हिसाब से आपदा सेवाओं तक ऐक्सेस बढ़ाने के लिए की गई है। 988 NSPL नेटवर्क और संबंधित आपदा संसाधनों का आसान ऐक्सेस उपलब्ध कराता है, जो लोगों की सुरक्षा के मकसद से 911 से अलग है। 911 का फ़ोकस ज़रूरत के हिसाब से Emergency Medical Services (EMS, आपातकालीन मेडिकल सेवाएँ), फ़ायर या पुलिस भेजना है।

अगर मैं 988 को कॉल करूँ, तो पहले प्रतिक्रिया देने वाले, जैसे कि पुलिस या EMS, अपने-आप भेज दिए जाएँगे?

988 प्राथमिक लक्ष्य आत्महत्या की आपदा और मानसिक स्वास्थ्य-संबंधी तनाव में मौजूद लोगों को उनकी ज़रूरत के समय मदद उपलब्ध कराना और इस तरह उपलब्ध कराना है कि वह आपदा से जूझ रहे व्यक्ति पर ही केंद्रित हो।

988 पर मदद खोज रहे अधिकांश लोगों को किसी अतिरिक्त तत्काल हस्तक्षेप की ज़रूरत नहीं होती है। फ़िलहाल, 2% से भी कम NSPL कॉल्स को 911 जैसी आपातकालीन सेवाओं की ज़रूरत पड़ती है। हालाँकि, कुछ सुरक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कानून और EMS (जैसे जब आत्महत्या की कोशिश की जा रही हो) की प्रतिक्रिया ज़रूरी हो सकती है, लेकिन 988 के सहयोग से दी जाने वाली प्रतिक्रिया स्थिरता को बढ़ावा देने और लोगों को बाँधे बिना देखभाल करने के मकसद से दी जाती है।

क्या 988 कॉल 911 को रेफ़र की जाएँगी?

988 कॉल्स के एक छोटे प्रतिशत को 911 सिस्टम के एक्टिव होने की ज़रूरत पड़ती है, जब किसी के जीवन को ऐसा आसन्न खतरा हो जिसे कॉल पर कम नहीं किया जा सकता है। इन मामलों में, आपदा सलाहकार 911 के साथ वह जानकारी साझा करता है, जो कॉलर की जान बचाने के लिए अहम है।

क्या मेरी 988 कॉल रिकॉर्ड की जाएगी?

988 के स्वागत संदेश में बताया जाता है कि क्वालिटी बनाए रखने के मकसद से कॉल्स रिकॉर्ड की जा सकती हैं। इसके अलावा, NSPL नेटवर्क के आपदा केंद्र, केंद्र की बेस्ट प्रेक्टिस के हिसाब से, स्वतंत्र रूप से कॉल रिकॉर्डिंग का उपयोग प्रशिक्षण के लिए कर सकते हैं।

यह ध्यान देना भी ज़रूरी है कि 988 पर संपर्क करने वाले लोगों को सेवा पाने के लिए कोई निजी जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है। Substance Abuse and Mental Health Services Administration (नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य सेवा व्यवस्थापन) उस समय गोपनीयता की अहमियत और अपेक्षा को समझता है जब कोई 988 पर कॉल करता है। नेटवर्क सिस्टम में गोपनीयता से जुड़ी चिंताओं को हल करने के लिए कई सुरक्षा उपाय हैं।

क्या 988 नशे की लत से जुड़ी चिंताओं के लिए उपलब्ध है?

हाँ, आप नशे के इस्तेमाल से जुड़ी चिंताओं के लिए 988 डायल कर सकते हैं। हालाँकि, ओवरडोज़ आपातकाल में 911 को कॉल करें या नालोक्सोन लगाएँ।

988 को कैसे फ़ंड किया जाता है?

कॉन्ग्रेस ने American Rescue Plan (अमेरिकी बचाव योजना) के ज़रिए Department of Health (स्वास्थ्य विभाग) और मानव सेवा कार्यबल को फ़ंडिंग दी, जिसमें में कुछ 988 को सपोर्ट करती है।

राष्ट्रपति के फ़िस्कल वर्ष 2022 के बजट अनुरोध में NSPL और अन्य फ़ेडरल आपदा फ़ंडिंग स्रोतों के लिए अतिरिक्त फ़ंडिंग उपलब्ध कराई गई है।

राज्य स्तर पर, सार्वजनिक/निजी फ़ंडिंग स्ट्रीम के अलावा, 2020 का नेशनल सुसाइड हॉटलाइन डेज़िग्नेशन ऐक्ट राज्यों को 988 को सपोर्ट करने के लिए नई राज्य टेलिकम्यूनिकेशन फ़ीस लगाने की अनुमति देता है।

E2SHB 1477 को वॉशिंगटन की फ़ोन और वॉइस-ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) लाइनों पर एक टैक्स द्वारा भी फ़ंड किया जाता है।

988 सेवाएँ किन भाषाओं में उपलब्ध हैं?

988 आत्महत्या और आपदा लाइफ़लाइन इस समय अंग्रेज़ी और स्पैनिश में लाइव आपदा केंद्र कॉलिंग सेवाएँ उपलब्ध कराता है और लैंग्वेज लाइन सॉल्यूशन्स का उपयोग करके 250 से ज़्यादा अन्य भाषाओं में अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराता है। टैक्स्ट और चैट अभी केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।

क्या 988 पर अंधों और ऊँचा सुनने वालों के लिए भी सुविधा है?

T988 फिलहाल TTY उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंदीदा रिले सेवा के ज़रिए सेवा देता है या 711 डायल करने के बाद 1-800-273-8255 डायल करके सेवा देता है। 988 चैट और टेक्स्ट पर भी सेवाएँ उपलब्ध कराता है। NSPL वीडियो फ़ोन सेवा शुरू करने की प्रक्रिया में है, ताकि 988 पर मदद खोज रहे बहरे और ऊँचा सुनने वालों की बेहतर तरीके से मदद की जा सके।

आपके 988 पर कॉल करने पर क्या होता है, इस बारे में अधिक जानने के लिए NSPL का यह इन्फ़ोग्राफ़िक (अंग्रेज़ी में) देखें।

Substance Abuse and Mental Health Services Administration (SAMHSA) (अंग्रेज़ी में), Federal Communications Commission (FCC) (अंग्रेज़ी में) और Department of Veterans Affairs (वेटरन मामलों का विभाग) (अंग्रेज़ी में) के साथ साझेदारी में एक लीड फ़ेडरल एजेंसी है। Vibrant Emotional Health (खिलता मानसिक स्वास्थ्य) (अंग्रेज़ी में) NSPL और 988 का राष्ट्रीय व्यवस्थापक है।

संसाधन