लॉन्ग COVID क्या होता है?
COVID-19 के कारण बीमार हुए किसी व्यक्ति को लॉन्ग COVID हो सकता है। यह एक दीर्घकालिक बीमारी है, जिसका मतलब है कि यह लंबे समय तक बनी रहती है और/या समय के साथ बार-बार उभर सकती है। इसे कभी-कभी "पोस्ट-COVID सिंड्रोम", "पोस्ट-COVID-19 कंडिशन (PCC)" या "लॉन्ग-हॉल COVID" भी कहा जाता है।
लॉन्ग COVID सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर समस्या है जिसके कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में लाखों वयस्क और बच्चे प्रभावित हुए हैं। इसके लक्षण हल्के या गंभीर हो सकते हैं और कम से कम तीन महीने तक बने रह सकते हैं। कुछ मामलों में, लॉन्ग COVID के कारण विकलांगता भी हो सकती है।
लॉन्ग COVID के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह एक नई समस्या है। COVID-19 का कारण बनने वाले SARS-CoV-2 वायरस की पहचान पहली बार 2019 में की गई थी। इससे जुड़ा शोध जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, हम इसके बारे में ज्यादा जान रहे हैं।
लॉन्ग COVID के लक्षण
लॉन्ग COVID के लक्षण COVID-19 संक्रमण के बाद महीनों या सालों तक बने रह सकते हैं। इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं और इसे पहचानना या इसका निदान करना मुश्किल हो सकता है।
Centers for Disease Control and Prevention (CDC, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) के मुताबिक, लॉन्ग COVID के 200 से ज़्यादा लक्षण हो सकते हैं। शारीरिक या मानसिक परिश्रम के बाद ये लक्षण और बिगड़ सकते हैं। सबसे आम लक्षणों में निम्नलिखित लक्षण शामिल हैं:
- ऐसी थकान जो रोज़मर्रा के जीवन में बाधा डाले
- शारीरिक या मानसिक परिश्रम के बाद आमतौर पर बीमार महसूस करना (जिसका शब्दों में वर्णन कर पाना मुश्किल लगता हो)
- सोचने या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना जिसे “ब्रेन फ़ॉग” भी कहा जाता है
- बुखार
- सांस लेने में तकलीफ़
- खांसी
- सीने में दर्द
- हृदय का तेज़ी से धड़कना (दिल की धड़कन तेज़ होना)
- गंध और/या स्वाद में कोई बदलाव
- सिरदर्द
- नींद न आना
- चिंता या अवसाद
- खड़े होने पर चक्कर आना
- जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द
- झुनझुनी या सुई चुभने जैसा महसूस होना
- पेट में दर्द
- दस्त
- कब्ज़
- दाने होना
- मासिक धर्म के साइकल में बदलाव
लॉलॉन्ग COVID किसे हो सकता है?
कोविड-19 से संक्रमित किसी भी व्यक्ति को लॉन्ग कोविड हो सकता है। यह अधिकतर उन लोगों को होता है जिनमें गंभीर कोविड-19 के लक्षण थे, खास तौर पर वे लोग जिन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जिन लोगों ने कोविड-19 संक्रमण के दौरान या उसके बाद मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम का अनुभव किया है, उनमें लॉन्ग कोविड होने का खतरा बढ़ सकता है। महिलाओं, वरिष्ठ और किसी बीमारी से ग्रसित लोगों और साथ ही जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें लॉन्ग कोविड होने की संभावना ज्यादा होती है। जिनको कई बार कोविड-19 हुआ हो, उन्हें लॉन्ग कोविड सहित स्वास्थ्य से जुड़ी दूसरी समस्याएं होने का खतरा अधिक होता है।
कोई भी व्यक्ति जिसे COVID-19 हुआ हो, उसे लॉन्ग COVID हो सकता है, भले ही उन्हें COVID-19 के संक्रमण के दौरान कोई लक्षण अनुभव न हुए हों। जो लोग एक से ज्यादा बार COVID-19 से संक्रिमत होते हैं उनमें हर संक्रमण के साथ लॉन्ग COVID होने का खतरा होता है।
जून 2024 में प्रकाशित शोध के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि अक्टूबर 2023 तक वाशिंगटन में 6.4% वयस्कों को लॉन्ग COVID की समस्या थी, जिनमें से लगभग 117,000 लोगों ने अपने रोज़मर्रा के कामों को करने की क्षमता में काफ़ी समस्याओं का अनुभव किया। इस शोध में यह भी पाया गया कि उस समय लॉन्ग COVID की दर, मध्य और पूर्वी वाशिंगटन में सबसे ज्यादा थी। वाशिंगटन में लॉन्ग COVID से पीड़ित वयस्कों का प्रतिशत नियमित रूप से Household Pulse Survey (घरेलू पल्स सर्वेक्षण) के माध्यम से निर्धारित किया जाता है।
CDC के अनुसार निम्नलिखित लोगों को लॉन्ग COVID होने की संभावना ज़्यादा है:
- महिलाएं।
- बुज़ुर्ग।
- जिन्हें पहले से कोई बीमारी है।
- हिस्पैनिक और लातीनी लोग।
- वे लोग जो COVID-19 के कारण बहुत बीमार थे या अस्पताल में भर्ती थे।
- जिन लोगों ने COVID-19 का टीका नहीं लगवाया है।
जो लोग स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं का सामना करते हैं उनमें लॉन्ग COVID से होने वाले नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों का खतरा अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी असमानताएं तब पैदा होती हैं जब लोगों के कुछ समूह उन कारकों के कारण अलग-अलग स्वास्थ्य परिणामों का सामना करते हैं जो प्रणालीगत (पूरे समुदाय या आबादी को प्रभावित करते हैं), अनुचित हैं और जिन्हें रोका जा सकता है।
Office of the Assistant Secretary of Health (OASH, स्वास्थ्य सहायक सचिव कार्यालय) के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा तक सीमित पहुंच वाले समूह या स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के नकारात्मक रवैये या भेदभाव के कारण शर्मिंदगी या दोषी महसूस करने वाले लोगों में लॉन्ग COVID का निदान होने की संभावना कम हो सकती है।
यह जानने के लिए कि OASH लॉन्ग COVID से जुड़ी असमानताओं से कैसे निपट रहा है, यहां पढ़ें।
लॉन्ग COVID की रोकथाम
आप COVID-19 संक्रमण से बचकर लॉन्ग COVID के जोखिम को कम कर सकते हैं। COVID-19 टीकाकरण के साथ अप-टू-डेट रहना COVID-19 के खिलाफ आपकी सर्वोत्तम सुरक्षा है।
जिन लोगों को टीका लगवाने के बाद भी कोविड-19 हुआ हो, उनमें बिना टीका लगवाए लोगों की तुलना में लॉन्ग COVID होने की संभावना कम होती है।
COVID-19 संक्रमण को रोकने में मदद करने के अन्य उपायों में मास्क पहनना, वेंटिलेशन और निस्पंदन को बढ़ाना, नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोना, बार-बार छूई जाने वाली सतहों को साफ करना, शारीरिक दूरी का पालन करना और परीक्षण करवाना शामिल हैं।
अगर आपको COVID-19 है तो इन दिशानिर्देशों का पालन करके दूसरों को COVID-19 से सुरक्षित रखने में मदद करें।
अगर आपको COVID-19 है तो इन दिशानिर्देशों का पालन करके दूसरों को COVID-19 से सुरक्षित रखने में मदद करें।
लॉन्ग COVID से खुद को बचाएं: टीका लगवाएं (अंग्रेज़ी में) (PDF)
COVID-19 का टीका लगवाने के बारे में जानें
लॉन्ग COVID का निदान
लॉन्ग COVID का निदान करना मुश्किल हो सकता है। कुछ लक्षणों को समझना मुश्किल हो सकता है। फिलहाल, लॉन्ग COVID का निदान करने के लिए प्रयोगशाला में किए जा सकने वाले परीक्षण या इमेजिंग स्टडी उपलब्ध नहीं है। किसी मरीज़ को लॉन्ग COVID होने पर भी उसके मेडिकल टेस्ट के परिणाम सामान्य हो सकते हैं। लॉन्ग COVID के लक्षण किसी पुरानी बीमारी के लक्षण से मिलते-जुलते हो सकते हैं।
कुछ लोग जो लॉन्ग COVID के लक्षणों के बारे में बताते हैं उनमें COVID-19 के लक्षण नहीं दिखे थे। जब वे पहली बार बीमार हुए थे तो उन्होंने COVID-19 का परिक्षण नहीं करवाया था। इससे यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि उन्हें COVID-19 था या नहीं और इस वजह से निदान की प्रक्रिया जटिल हो सकती है। जब आप पहली बार बीमार होते हैं तो COVID-19 का परीक्षण करवाएं ताकि बाद में ज़रूरत पड़ने पर आपके लॉन्ग COVID के निदान में मदद मिल सके।
लॉन्ग COVID के लिए हेल्थकेयर अपॉइंटमेंट चेकलिस्ट (CDC) (अंग्रेज़ी में)
नई और पुरानी बीमारियां
लॉन्ग COVID कई अंग प्रणालियों को प्रभावित कर सकता है। मरीजों को एक या एक से ज़्यादा निदान योग्य बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि: ऑटोइम्यून विकार और मायलजिक इंसेफेलोमाइलाइटिस/क्रोनिक फ़ैटिग सिंड्रोम (ME/CFS) (अंग्रेज़ी में)।
इसका मतलब है कि जिन लोगों को COVID-19 हुआ है उन्हें मधुमेह या हृदय रोग जैसी नई बीमारियां हो सकती हैं। COVID-19 संक्रमण के बाद मधुमेह और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियां और भी बदतर हो सकती हैं।
लॉन्ग COVID के साथ जीवन जीना
लॉन्ग COVID के निदान और इलाज के तरीकों से जुड़ी ज़्यादा जानकारी अभी भी उपलब्ध नहीं है। लॉन्ग COVID से पीड़ित होना या लॉन्ग COVID से पीड़ित किसी व्यक्ति की मदद करना उलझन भरा हो सकता है। लॉन्ग COVID के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों में लक्षणों का इलाज करना आसान हो सकता है जबकि कुछ में ये विकलांगता का कारण बन सकते हैं।
याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के मुताबिक लॉन्ग COVID से पीड़ित लगभग 4 में से 1 वयस्क का कहना है कि इससे उनके रोज़मर्रा के कामों की क्षमता पर असर पड़ता है। सहायता समूह में शामिल होने से अकेलेपन की भावना को कम करने में मदद मिल सकती है।
ज़्यादा जानें:
- दूसरों के लॉन्ग COVID से जुड़े अनुभव पढ़ें (storycorps.org) (अंग्रेज़ी में)
- LongCovidKids.org
- LongCOVIDFamilies.org (अंग्रेज़ी में)
समायोजन या बदलावों का अनुरोध करें। किसी व्यक्ति या वस्तु के लिए किए गए बदलाव को समायोजन कहते हैं। इन लक्षणों के कारण लोगों के लिए उन कामों को करना कठिन या असंभव हो सकता है जिन्हें वे बीमार होने से पहले आसानी से कर लेते थे। ऑफिस और स्कूल के कामों का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नियोक्ताओं और स्कूलों की यह ज़िम्मेदारी हो सकती है कि वे आपके लक्षणों के अनुसार उचित बदलाव करें।
'लॉन्ग COVID और विकलांगता अधिकार' से जुड़ी जानकारी नीचे देखें।
ज़्यादा जानें:
- सामुदायिक जीवन के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों की सूची (अंग्रेज़ी में)
- COVID-19 या लॉन्ग COVID से पीड़ित कर्मचारियों को समायोजित करना (askjan.org) (अंग्रेज़ी में)
- स्कूल में समायोजन (लॉन्ग Covid से पीड़ित परिवार) (अंग्रेज़ी में)
अपनी ऊर्जा का संरक्षण एवं प्रबंधन करें। इसका एक सामान्य लक्षण है बार-बार थकान महसूस होना, विशेष रूप से मानसिक या शारीरिक परिश्रम के बाद। अपनी ऊर्जा को संरक्षित करने और दिन भर में नियमित रूप से ब्रेक लेने के प्रति सचेत रहें।
लॉन्ग COVID के साथ अपनी ऊर्जा को प्रबंधित करने के 4P के बारे में यहां और जानें: 120-066 - लॉन्ग-COVID "4P" पोस्टर - 8.5x11 - जून 2023 (wa.gov) (अंग्रेज़ी में)
लॉन्ग COVID और विकलांगता अधिकार
लॉन्ग COVID से शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकता है। इसे Americans with Disabilities Act (ADA, अमेरिकी विकलांग अधिनियम) के तहत विकलांगता माना जाता है। लॉन्ग COVID से पीड़ित लोगों को विकलांगता संबंधी भेदभाव से कानूनी तौर पर संरक्षित किया जाता है। वे कारोबारों, राज्य और स्थानीय सरकारों से उचित बदलावों या सहायता पाने के हकदार हो सकते हैं।
ADA के तहत एक विकलांगता के रूप में "लॉन्ग COVID" से जुड़े मार्गदर्शन (अंग्रेज़ी में)
लॉन्ग COVID और गर्भावस्था
गर्भवती और हाल ही में गर्भवती हुई महिलाओं में COVID-19 की वजह से गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा ज़्यादा होता है। COVID-19 के कारण कई परेशानियां हो सकती हैं जो गर्भावस्था और साथ ही पेट में पल रहे बच्चे को प्रभावित करती हैं। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए COVID-19 का टीका लगवाना सुरक्षित और अनुशंसित है।
गर्भवती महिलाओं को लॉन्ग COVID हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान और बाद में लॉन्ग COVID के प्रभावों को समझने के लिए अध्ययन जारी हैं।
लॉन्ग COVID और युवा
युवा भी लॉन्ग COVID से बीमार हो सकते हैं। जो युवा अक्सर थके रहते हैं या जिन्हें ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है, उन्हें स्कूल और अन्य गतिविधियों में भाग लेने में कठिनाई हो सकती है। छोटे बच्चे अपने लक्षणों के बारे में ठीक से नहीं बता पाते।
लॉन्ग COVID से पीड़ित बच्चे दो संघीय कानूनों (अंग्रेज़ी में) के तहत विशेष शिक्षा, सुरक्षा या संबंधित सेवाओं के लिए पात्र हो सकते हैं।
युवाओं में लॉन्ग COVID होने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें COVID-19 का टीका लगवाना। COVID-19 टीकों के बारे में यहां और जानें।
समुदाय के लिए संसाधन
- लॉन्ग COVID से जुड़ी मूलभूत जानकारी (CDC)
- लॉन्ग COVID के साथ जीवन जीना (CDC)
- लॉन्ग COVID से खुद को बचाएं: टीका लगवाएं (PDF) (अंग्रेज़ी में)
- पोस्ट-COVID रिहैबिलिटेशन (UW मेडिसिन) (अंग्रेज़ी में)
डॉक्टरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए संसाधन
- रिकवर: रिकवरी बढ़ाने के लिए COVID पर शोध करना (अंग्रेज़ी में)
- लॉन्ग COVID का क्लिनिकल निरीक्षण (CDC) (अंग्रेज़ी में)
- लॉन्ग COVID पर CDC विज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य का दृष्टिकोण (अंग्रेज़ी में)
- लॉन्ग COVID घरेलू पल्स सर्वेक्षण (CDC) (अंग्रेज़ी में)
- Power of Providers (POP, प्रदाताओं की शक्ति) वेबिनार (अंग्रेज़ी में)
- वाशिंगटन राज्य में COVID-19 के बाद की स्थिति के प्रभाव और प्रसार का अनुमान, मार्च 2020-अक्टूबर 2023 (CDC) (अंग्रेज़ी में)
- लॉन्ग COVID की परिभाषा (2024) (National Academies of Sciences, Engineering, and Medicine) (अंग्रेज़ी में)
- Jurisdiction के अनुसार वयस्कों में लॉन्ग COVID और लॉन्ग COVID के कारण प्रमुख गतिविधि संबंधी बाधाएं — संयुक्त राज्य अमेरिका, 2023 (CDC) (अंग्रेज़ी में)
भागीदारों के लिए संसाधन
- लॉन्ग COVID से खुद को बचाएं: टीका लगवाएं (अंग्रेज़ी में) (PDF)
- 120-066 - लॉन्ग-COVID "4P" पोस्टर - 8.5x11 - जून 2023 (wa.gov) (अंग्रेज़ी में)
- California Department of Public Health (कैलिफोर्निया लोक स्वास्थ्य विभाग) द्वारा उपलब्ध संचार टूलकिट (अंग्रेज़ी और स्पेनिश में) इसमें सोशल मीडिया की तस्वीरें भी शामिल हैं।