Care Connect Washington

अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव हैं और आपको एकांतवास के दौरान खाना या कोई अन्य मदद चाहिए, तो राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन 1-800-525-0127 पर कॉल करें और # दबाएँ। दुभाषिया सहायता उपलब्ध है।

Care Connect Washington एक कार्यक्रम है, जिसके तहत ऐसे लोगों को खाना और ज़रूरत की अन्य चीज़ें उपलब्ध कराई जाती हैं जो कोविड-19 से पीड़ित होने या संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से घर पर एकांतवास या क्वारंटीन हैं। राज्य का Department of Health (स्वास्थ्य विभाग), स्थानीय स्वास्थ्य क्षेत्राधिकारों और उनके सहयोगियों के साथ मिल कर, Care Connect Washington को क्षेत्र-दर-क्षेत्र के आधार पर संचालित कर रहा है। हर क्षेत्र, समुदाय-आधारित सहयोगियों के साथ मिल कर काम करता है। ज़रूरतमंद जिस सेवा के योग्य हैं, ये सहयोगी उन तक वह सेवा पहुँचाते हैं, जैसे कि दवाएँ पहुँचाना, स्वास्थ्य सेवाएँ देना, बेरोज़गारी भत्ते का आवेदन करने में मदद करना, स्थानीय गृह संस्थाएँ, भोजन बैंक, बच्चों की देखभाल करने वाले और अन्य कई सेवाएँ। आवश्यकता के अनुसार मदद की जाती है।

एकांतवास या क्वारंटीन वाले लोग घर रह सकें, इसलिए Care Connect Washington निजी देखभाल का सामान, खराब न होने वाला भोजन और ताज़ा भोजन के ऑर्डर उनके घर पहुँचाता है। यदि किसी अन्य आवश्यक सुविधा की ज़रूरत का पता चलता है, जैसे कि बिलों का भुगतान करने के लिए वित्तीय सहायता, एक स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर लोगों को स्थानीय संसाधनों या सेवाओं के लिए आवेदन करने में मदद करता है जिसके लिए वे योग्य हो सकते हैं, या उन्हें किराए, गिरवी और उपयोगिताओं जैसे बिलों का भुगतान करने के लिए, प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करता है। जब एकांतवास या क्वारंटीन समाप्त हो जाता है, तो लोगों की चल रही स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए देखभाल कोऑर्डिनेटर उन्हें दीर्घकालिक स्थानीय सेवाओं से जोड़ सकता है। Care Connect Washington लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।

अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव हैं और आपको एकांतवास के दौरान खाना या कोई अन्य चीज़ चाहिए, तो राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन 1-800-525-0127 पर कॉल करें और # दबाएँ। दुभाषिया सहायता उपलब्ध है। हॉटलाइन का समय है:

  • सोमवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
  • मंगलवार से रविवार तक और राजकीय अवकाशों पर (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Care Connect regions map with services in these counties: Grays Harbor, Mason, Thurston, Pacific, Wahkiakum, Lewis, Cowlitz, Clark, Skamania, Clickitat, Yakima, Benton, Franklin, Adams, Lincoln, Ferry, Stevens, Pend Oreille, Spokane, King, Pierce, Snohomish, Skagit, Whatcom

कोविड-19 राहत के लिए एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण

राज्य का Department of Health, स्थानीय स्वास्थ्य क्षेत्राधिकारों और उनके सहयोगियों के साथ मिल कर, Care Connect Washington को क्षेत्र-दर-क्षेत्र के आधार पर संचालित कर रहा है। हर क्षेत्र, समुदाय-आधारित सहयोगियों के साथ मिल कर काम करता है। ज़रूरतमंद जिस सेवा के योग्य हैं, ये सहयोगी उन तक वह सेवा पहुँचाते हैं, जैसे कि दवाएँ पहुँचाना, स्वास्थ्य सेवाएँ देना, बेरोज़गारी भत्ते का आवेदन करने में मदद करना, स्थानीय गृह संस्थाएँ, भोजन बैंक, बच्चों की देखभाल करने वाले और अन्य कई सेवाएँ।

सेवाएँ कहाँ उपलब्ध हैं?

जो लोग घर पर एकांतवास या क्वारंटीन में रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसमें मदद चाहिए, उनके लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में सेवाएँ उपलब्ध हैं।

पूर्वी क्षेत्र

Better Health Together (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) Adams, Ferry, Lincon, Pend Oreille, Spokane और Stevens काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है।

King County

Department of Health (DOH, स्वास्थ्य विभाग), King County में Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है और WithinReach (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) देखभाल समन्वयन की सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

उत्तरी मध्य क्षेत्र

इस समय DOH इस क्षेत्र में सेवाओं का समन्वयन कर रहा है। 1 अप्रेल 2022 से, Action Health Partners (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) Chelan, Douglas, Grant और Okanogan काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के रूप में काम करेगा।

उत्तरी क्षेत्र

Island, San Juan, Skagit, Snohmish और Whatcom काउंटियों के लिए North Sound Accountable Community of Health (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में), Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है।

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र

DOH, Clallam County में उपलब्ध सेवाओं के साथ, इस क्षेत्र में सेवाओं का समन्वयन कर रहा है।

Pierce County

Elevate Health (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) Pierce County के लिए Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है।

दक्षिणी मध्य क्षेत्र

Providence St. Mary (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में), Kittitas, Walla Walla, Whitman, Columbia, Garfield, Asotin, Yakima, Benton और Franklin के लिए Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है।

दक्षिणी पश्चिम क्षेत्र

Southwest Washington Accountable Community of Health (SWACH) (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में), Clark, Klickitat और Skamania काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है।

पश्चिमी क्षेत्र

Cascade Pacific Action Alliance का Community CarePort (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में), Cowlitz, Wahkiakum, Pacific, Grays Harbor, Mason, Thurton और Lewiz काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या Care Connect Washington की सेवाएँ मेरे लिए उपलब्ध हैं?

अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव हैं और घर पर एकांतवास में हैं, तो आप सेवाओं के लिए योग्य हैं। अगर आप किसी कोविड-19 पॉजिटिव के नज़दीकी संपर्क में आए हैं और घर पर क्वारंटीन हैं, तब भी आप सेवाओं के लिए योग्य हो सकते हैं।

राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन को 1-800-525-0127 पर कॉल करें, उसके बाद # दबाएँ। दुभाषिया सहायता उपलब्ध है। 

  • सोमवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
  • मंगलवार से रविवार तक और राजकीय अवकाशों के दिन, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

एक स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर एकांतवास के दौरान आपकी ज़रूरतें पूरी करने की योजना बनाने के लिए आपसे संपर्क करेगा। जब आपका एकांतवास समाप्त होगा, तो ज़रूरत पड़ने पर आपका स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको दीर्घकालिक देखभाल समन्वयन सेवा से भी जोड़ सकता है।

मैं किस तरह की सहायता की उम्मीद कर सकता/सकती हूँ?

जब आप घर पर एकांतवास और क्वारंटीन में होंगे तब आपका स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर आपकी सहायता के लिए उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का पता लगाएगा। यदि आप घर पर एकांतवास और क्वारंटीन में हैं, तो स्थानीय संसाधन उपलब्ध नहीं होने पर वे भोजन, आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति करके और किराए, गिरवी और उपयोगिता बिलों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके भी मदद करेंगे। आपका देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको दवा वितरण सेवाओं, स्वास्थ्य देखभाल, बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने आदि सहित आवश्यक सेवाओं से भी जोड़ सकता है। अन्य सेवाओं में स्थानीय आवास एजेंसियों, खाद्य बैंकों, स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों, बुजुर्गों की देखभाल, व्यवहारिक स्वास्थ्य प्रदाताओं, चाइल्ड केयर प्रदाताओं और अन्य सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त समुदाय-आधारित सेवाओं से जुड़ना शामिल हो सकता है। सेवाएं क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होंगी। एकांतवास या क्वारंटीन समाप्त हो जाने के बाद, आपका देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको चल रही आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए दीर्घकालिक क्षेत्रीय सेवाओं से जोड़ सकता है। Care Connect Washington आपकी पसंदीदा भाषा में आपको आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।

क्या मैं Care Connect Washington के लिए योग्य हूँ?

आप योग्य हैं यदि:

  • आप कोविड-19 पॉजिटिव हैं या किसी पॉजिटिव के नज़दीकी संपर्क में आए हैं; और
  • आप घर पर एकांतवास या क्वारंटीन में रह रहे हैं।

योग्य लोगों के लिए Care Connect Washington सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। आवश्यकता के अनुसार मदद की जाएगी।

Care Connect Washington की सेवाएं कहाँ उपलब्ध हैं?

राज्य का Department of Health, स्थानीय स्वास्थ्य क्षेत्राधिकारों और उनके सहयोगियों के साथ मिल कर, Care Connect Washington का संचालन क्षेत्र के आधार पर कर रहा है। यहाँ एक नक्शा है, जो दिखाता है कि वर्तमान में सेवाएँ कहाँ उपलब्ध हैं:

Care Connect regions map with services in these counties: Grays Harbor, Mason, Thurston, Pacific, Wahkiakum, Lewis, Cowlitz, Clark, Skamania, Clickitat, Yakima, Benton, Franklin, Adams, Lincoln, Ferry, Stevens, Pend Oreille, Spokane, King, Pierce, Snohomish, Skagit, Whatcom
इसका कितना खर्च आएगा?

इस सेवा के लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। Care Connect Washington को Washington राज्य में कोविड-19 प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए संघीय कोष प्राप्त हुआ है।

मुझे सहायता प्राप्त करने में कितना समय लगेगा?

आपका क्षेत्रीय देखभाल कोऑर्डिनेटर, रेफरल प्राप्त करने के बाद, एक दिन के अंदर सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेगा।

क्या सहायता प्राप्त करने के दौरान भी मुझे एकांतवास या क्वारंटीन में रहना होगा?

हाँ। एकांतवास या क्वारंटीन महत्वपूर्ण टूल हैं जिनका उपयोग पड़ोसियों, दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने—और हमारे समुदायों पर इसके व्यापक नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए किया जाता है। यदि आपको अपने एकांतवास या क्वारंटीन की अवधि के बाद सहायता की आवश्यकता है, तो आपका क्षेत्रीय देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको दीर्घकालिक सेवाओं से जोड़ सकता है जो चल रही स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताओं का समर्थन करती हैं।

एकांतवास और क्वारंटीन में क्या फ़र्क है?

एकांतवास: अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव हैं, आपमें लक्षण (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) हैं या आप जाँच के परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपको बीमारी को फैलने से रोकने के लिए खुद को एकांतवास में रखना होगा।

क्वारंटीन: अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव के संपर्क में आए थे, लेकिन आप में लक्षण (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) नहीं है, तो आपको अपने टीकाकरण की स्थिति के आधार पर क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है। यह आपके बीमार होने का पता चलने से पहले ही वायरस को फैलने से रोकेगा।

आपको क्वारंटीन में कब तक रहना चाहिए, इसके लिए CDC (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) और DOH (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) के नवीनतम दिशा-निर्देशों (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) का पालन करें।

यदि मेरे कोविड-19 के लक्षण बढ़ जाते हैं तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आपके लक्षण बढ़ जाते हैं, तो शीघ्र चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। यदि किसी को निम्न में से कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त करें:

  • साँस लेने में कठिनाई
  • छाती में लगातार दर्द या दबाव
  • नया भ्रम
  • जागने में असमर्थता या जागते रहना
  • होंठ या चेहरे पर नीलापन

*यह पूरी सूची नहीं है। कृपया अपने चिकित्सा प्रदाता को किसी भी अन्य लक्षण के लिए कॉल करें जो आपके लिए गंभीर या चिंताजनक है।

यदि आपको कोई मेडिकल एमरजेंसी है और आपको 911 पर कॉल करने की आवश्यकता है, तो डिस्पैचर को बताएं कि आपको कोविड-19 है या हो सकता है। यदि संभव हो, तो आपातकालीन मेडीकल सेवा के आने से पहले चेहरे को ढकें।

मैं Care Connect Washington की सेवाएं कब तक प्राप्त कर सकता/सकती हूँ?

आपका स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर 21 दिनों तक आपकी मदद करेगा। कुछ स्थितियों में, आपका देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको चल रही स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए दीर्घकालिक सेवाओं से जोड़ सकता है।

Care Connect Washington कैसे कार्य करता है?

Care Connect Washington समन्वित देखभाल के लिए एक राज्य समर्थित, स्थानीय रूप से केंद्रित दृष्टिकोण है।

Washington State Department of Health क्षेत्रीय देखभाल समन्वय प्रतिक्रिया का प्रबंधन करता है, भर्ती और प्रशिक्षण का समर्थन करता है, राज्यव्यापी और स्थानीय संसाधनों की पूर्ति करता है तथा वित्त पोषण और तकनीकी बुनियादी ढांचे जैसे उपलब्ध संसाधनों का प्रबंधन करके परिणामों को अनुकूल बनाता है।

अलग-अलग क्षेत्र समुदाय-आधारित कार्यबल की पहचान करते हैं और सहायता प्रदान करने के लिए उन्हें तैनात करते हैं और लोगों को स्थानीय संसाधनों से जोड़ते हैं, ताकि सफल एकांतवास और क्वारंटीन का समर्थन किया जा सके। क्षेत्र स्थानीय विक्रेताओं के साथ कार्य करते हैं ताकि स्थानीय आर्थिक सुधार में योगदान देने में मदद करने के लिए, आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की जा सके।

देखभाल कोऑर्डिनेटर को हर व्यक्ति की सेहत व सामाजिक ज़रूरतें समझने, मदद करने और उनका हिसाब रखने और कोविड रोगी की देखभाल की कार्य योजना बनाने का काम दिया जाता है। यह कार्यक्रम जब भी संभव हो लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में संसाधनों से जोड़ता है और यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रक्रिया के माध्यम से उनका अनुसरण करता है कि वे समर्थित हैं।

आप मेरी जानकारी की सुरक्षा कैसे करेंगे?

आपके देखभाल कोऑर्डिनेटर कोविड-19 सूचना हॉटलाइन से उन्हें मिली सूचना की पुष्टि करेंगे और आपकी ज़रूरतों के बारे में पूछेंगे। आपके द्वारा अपने देखभाल कोऑर्डिनेटर को दी जाने वाली किसी भी जानकारी को गोपनीय रखा जाता है। देखभाल समन्वय सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारी और Department of Health जानकारी का उपयोग उन आवश्यक सेवाओं की पहचान करने के लिए करेंगे जिनकी आपको आवश्यकता हो सकती है। वे व्यक्तिगत या निजी स्वास्थ्य जानकारी साझा नहीं करेंगे।

Care Connect Washington कोविड-19 के प्रसार को कैसे रोकता है?

जिन लोगों को आवश्यक सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है, उनके द्वारा घर पर एकांतवास और क्वारंटीन को सफलतापूर्वक पूरा करने की संभावना अधिक होती है। यह सुनिश्चित करके कि जिन लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है या जो किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, वे घर पर एकांतवास या क्वारंटीन में रहें, Care Connect Washington कोविड-19 के प्रसार को कम कर सकता है और आर्थिक सुधार को बढ़ावा दे सकता है। क्योंकि यह सिस्टम, स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताओं वाले लोगों पर ध्यान केंद्रित करता है, जो उन्हें कोविड-19 के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील बनाती हैं, यह अंतर्निहित स्वास्थ्य असमानताओं को दूर करने और कोविड-19 द्वारा असमान रूप से प्रभावित समुदायों का समर्थन करने में मदद कर सकता है।

यदि मैं किसी ऐसे व्यक्ति को जानता/जानती हूँ जिसे Care Connect Washington से सहायता की आवश्यकता है, तो मैं किससे संपर्क करूं?

अगर आप या आपका कोई जानकार घर पर एकांतवास या क्वारंटीन में है और आपको मदद चाहिए, तो राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन से संपर्क करें।

राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन: 1-800-525-0127 डायल करें, फिर # दबाएँ। दुभाषिया सहायता उपलब्ध है।

  • सोमवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
  • मंगलवार से रविवार तक और राजकीय अवकाशों के दिन, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक
क्या Care Connect Washington में व्यवहारिक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं?

हाँ! आपका देखभाल कोऑर्डिनेटर आपके समुदाय में व्यवहारिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए आपकी सहायता कर सकता है।

क्या जनजातीय राष्ट्रों के सदस्यों के लिए देखभाल समन्वय सहायता सेवाएँ उपलब्ध हैं?

हाँ। अधिक जानकारी के लिए, COVID19.CareCoordination@doh.wa.gov पर ईमेल करें या 564-999-1565 पर कॉल करें।

क्या दुभाषिया सेवाएं उपलब्ध हैं?

हाँ। जब आप राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन को 1-800-525-0127 पर कॉल करते हैं और # दबाते हैं, दुभाषिया सेवाएँ उपलब्ध हैं।

जब आपको देखभाल कोऑर्डिनेटर से जोड़ा जाता है, तो Care Connect Washington आपको आपकी ज़रूरत की जानकारी आपकी पसंदीदा भाषा में उपलब्ध कराएगा।

संसाधन

  • संसाधन और सुझावों का वेबपेज: कपड़े से चेहरा ढकने, क्वारंटीन, परिवार की देखभाल, कोविड-19 के जोखिम, लक्षण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप अपनी पसंदीदा भाषा के लिए सामग्री को छांट सकते हैं।