Care Connect Washington

क्या आप या आपका परिवार COVID-19 से प्रभावित हुआ है? आप 1-833-453-0336 पर Care Connect Washington संपर्क करके अपने समुदाय में स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। देखभाल कोऑर्डिनेटर आपकी जरूरतों को समझकर आपको और आपके पूरे परिवार को सभी उपलब्ध संसाधन मुहैया कराने में मदद करेगा। इन संसधनों में आवास, स्वास्थ्य बीमा, बाल देखभाल, खाद्य सहायता कार्यक्रम और अन्य प्रकार की सेवाएं शामिल हैं। उपलब्ध सेवाएँ क्षेत्र के अनुसार अलग होती हैं।

Care Connect Washington कार्यक्रम को महामारी की शुरुआत में ही विकसित किया गया था ताकि COVID-19 से पीड़ित लोगों को भोजन और अन्य सहायता प्रदान की जा सके और वे घर पर एकांतवास में रह सकें। अब यह कार्यक्रम उन लोगों की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहा है जो COVID-19 से प्रभावित हुए हैं। उदाहरण के लिए, कुछ लोग COVID-19 के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों से जूझते हैं। हो सकता है कुछ लोग बीमार हों और उनकी नौकरी चली गई होगी और उन्हें अपने पैरों पर वापस खड़ा होने के लिए मदद की ज़रूरत होगी। Care Connect Washington मदद कर सकता है।

Department of Health (स्वास्थ्य विभाग), आठ क्षेत्रीय केंद्रों और राज्य भर के समुदायों के 100 से अधिक स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर के बीच की एक साझेदारी ही Care Connect Washington कहलाती है। Care Connect सिस्टम लोगों को स्थिरता और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद करके समुदायों को मजबूत करता है। स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर एक व्यक्ति के साथ काम करते हैं ताकि उन्हें बेरोजगारी लाभ, रियायती आवास या बाल देखभाल, Supplemental Nutrition Assistance Program (SNAP, पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम) या Special Supplemental Nutrition Program for Women, Infants, and Children (WIC, महिलाओं, शिशुओं और बच्चों के लिए विशेष पूरक पोषण कार्यक्रम), Apple Health जैसे खाद्य सहायता कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने में मदद मिल सके। Care Connect लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।

Care Connect regions map with services in these counties: Grays Harbor, Mason, Thurston, Pacific, Wahkiakum, Lewis, Cowlitz, Clark, Skamania, Clickitat, Yakima, Benton, Franklin, Adams, Lincoln, Ferry, Stevens, Pend Oreille, Spokane, King, Pierce, Snohomish, Skagit, Whatcom

सेवाएँ कहाँ उपलब्ध हैं?

COVID-19 से प्रभावित लोगों के लिए राज्य के सभी हिस्सों में सेवाएँ उपलब्ध हैं।

पूर्वी क्षेत्र

Better Health Together (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) Adams, Ferry, Lincon, Pend Oreille, Spokane और Stevens काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के रूप में काम करता है।

King काउंटी

HealthierHere (केवल अंग्रेज़ी में) King काउंटी के लिए Care Connect Washington हब के तौर पर काम करता है।

उत्तरी मध्य क्षेत्र

Action Health Partners (केवल अंग्रेज़ी में) Chelan, Douglas, Grant और Okkanogan काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के तौर पर काम करता है।

उत्तरी क्षेत्र

North Sound Accountable Community of Health (केवल अंग्रेज़ी में)  Island, San Juan, Skagit, Snohmish और Whatcom काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के तौर पर काम करता है।

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र

WithinReach (केवल अंग्रेज़ी में) Clallam, Jefferson और Kitsap काउंटियों के लिए देखभाल समन्वयन की सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

Pierce काउंटी

Elevate Health (केवल अंग्रेज़ी में) Pierce काउंटी के लिए Care Connect Washington हब के तौर पर काम करता है।

दक्षिण मध्य क्षेत्र

Greater Health Now (केवल अंग्रेज़ी में) Kittitas, Walla Walla, Whitman, Columbia, Garfield, Asotin, Yakima, Benton और Franklin काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के तौर पर काम करता है।

दक्षिणी पश्चिम क्षेत्र

Southwest Washington Accountable Community of Health (SWACH) (केवल अंग्रेज़ी में) Clark, Klickitat और Skamania काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के तौर पर काम करता है।

पश्चिमी क्षेत्र

Cascade Pacific Action Alliance का Community CarePort (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में), Cowlitz, Wahkiakum, Pacific, Grays Harbor, Mason, Thurton और Lewis काउंटियों के लिए Care Connect Washington हब के तौर पर काम करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या Care Connect Washington की सेवाएँ मेरे लिए उपलब्ध हैं?

अगर आप COVID-19 से प्रभावित हुए हैं, तो आप सेवाओं के लिए पात्र हैं। इसमें वे लोग शामिल हैं जो फिलहाल COVID-19 से बीमार हैं या जिन्हें पहले कभी COVID-19 हुआ था।

1-833-453-0336 पर कॉल करें। भाषा संबंधित सहायता उपलब्ध है। 

एक स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर आपकी जरूरतों को समझने और संसाधनों और सेवाओं से जुड़ने में आपकी सहायता करने के लिए आपसे संपर्क करेगा।

मैं किस तरह की सहायता की उम्मीद कर सकता/सकती हूँ?

आपका स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको जानने और आपकी जरूरतों को समझने के लिए थोड़ा समय लेगा। फिर वह आपकी सहायता के लिए उपलब्ध स्थानीय संसाधनों की पहचान करेगा। इनमें स्वास्थ्य देखभाल, रियायती आवास या बाल देखभाल, बेरोजगारी लाभ, खाद्य सहायता और बहुत कुछ शामिल हैं। सेवाएं क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होंगी। Care Connect Washington आपकी पसंदीदा भाषा में आपको आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा। Care Connect सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। 

मुझे सहायता मिलने में कितना समय लगेगा?

आपका क्षेत्रीय देखभाल कोऑर्डिनेटर रेफरल मिलने के बाद एक दिन के अंदर सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेगा।

आप मेरी जानकारी को कैसे सुरक्षित रखेंगे?

आपका देखभाल कोऑर्डिनेटर कॉल सेंटर से प्राप्त जानकारी की पुष्टि करेगा और आपकी जरूरतों के बारे में पूछेगा। आपके द्वारा अपने देखभाल कोऑर्डिनेटर को दी जाने वाली किसी भी जानकारी को गोपनीय रखा जाता है। Department of Health (स्वास्थ्य विभाग) और देखभाल समन्वय की सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारी इस जानकारी का इस्तेमाल उन आवश्यक सेवाओं की पहचान करने के लिए करेंगे जिनकी आपको जरूरत हो सकती है। वे व्यक्तिगत या निजी स्वास्थ्य जानकारी साझा नहीं करेंगे।

Care Connect regions map with services in these counties: Grays Harbor, Mason, Thurston, Pacific, Wahkiakum, Lewis, Cowlitz, Clark, Skamania, Clickitat, Yakima, Benton, Franklin, Adams, Lincoln, Ferry, Stevens, Pend Oreille, Spokane, King, Pierce, Snohomish, Skagit, Whatcom
इसका कितना खर्च आएगा?

इस सेवा के लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। Care Connect Washington को Washington राज्य में कोविड-19 प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए संघीय कोष प्राप्त हुआ है।

मुझे सहायता प्राप्त करने में कितना समय लगेगा?

आपका क्षेत्रीय देखभाल कोऑर्डिनेटर, रेफरल प्राप्त करने के बाद, एक दिन के अंदर सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेगा।

क्या सहायता प्राप्त करने के दौरान भी मुझे एकांतवास या क्वारंटीन में रहना होगा?

हाँ। एकांतवास या क्वारंटीन महत्वपूर्ण टूल हैं जिनका उपयोग पड़ोसियों, दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने—और हमारे समुदायों पर इसके व्यापक नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए किया जाता है। यदि आपको अपने एकांतवास या क्वारंटीन की अवधि के बाद सहायता की आवश्यकता है, तो आपका क्षेत्रीय देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको दीर्घकालिक सेवाओं से जोड़ सकता है जो चल रही स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताओं का समर्थन करती हैं।

एकांतवास और क्वारंटीन में क्या फ़र्क है?

एकांतवास: अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव हैं, आपमें लक्षण (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) हैं या आप जाँच के परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपको बीमारी को फैलने से रोकने के लिए खुद को एकांतवास में रखना होगा।

क्वारंटीन: अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव के संपर्क में आए थे, लेकिन आप में लक्षण (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) नहीं है, तो आपको अपने टीकाकरण की स्थिति के आधार पर क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है। यह आपके बीमार होने का पता चलने से पहले ही वायरस को फैलने से रोकेगा।

आपको क्वारंटीन में कब तक रहना चाहिए, इसके लिए CDC (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) और DOH (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) के नवीनतम दिशा-निर्देशों (सिर्फ़ अंग्रेज़ी में) का पालन करें।

यदि मेरे कोविड-19 के लक्षण बढ़ जाते हैं तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आपके लक्षण बढ़ जाते हैं, तो शीघ्र चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। यदि किसी को निम्न में से कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त करें:

  • साँस लेने में कठिनाई
  • छाती में लगातार दर्द या दबाव
  • नया भ्रम
  • जागने में असमर्थता या जागते रहना
  • होंठ या चेहरे पर नीलापन

*यह पूरी सूची नहीं है। कृपया अपने चिकित्सा प्रदाता को किसी भी अन्य लक्षण के लिए कॉल करें जो आपके लिए गंभीर या चिंताजनक है।

यदि आपको कोई मेडिकल एमरजेंसी है और आपको 911 पर कॉल करने की आवश्यकता है, तो डिस्पैचर को बताएं कि आपको कोविड-19 है या हो सकता है। यदि संभव हो, तो आपातकालीन मेडीकल सेवा के आने से पहले चेहरे को ढकें।

मैं Care Connect Washington की सेवाएं कब तक प्राप्त कर सकता/सकती हूँ?

आपका स्थानीय देखभाल कोऑर्डिनेटर 21 दिनों तक आपकी मदद करेगा। कुछ स्थितियों में, आपका देखभाल कोऑर्डिनेटर आपको चल रही स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए दीर्घकालिक सेवाओं से जोड़ सकता है।

Care Connect Washington कैसे कार्य करता है?

Care Connect Washington समन्वित देखभाल के लिए एक राज्य समर्थित, स्थानीय रूप से केंद्रित दृष्टिकोण है।

Washington State Department of Health क्षेत्रीय देखभाल समन्वय प्रतिक्रिया का प्रबंधन करता है, भर्ती और प्रशिक्षण का समर्थन करता है, राज्यव्यापी और स्थानीय संसाधनों की पूर्ति करता है तथा वित्त पोषण और तकनीकी बुनियादी ढांचे जैसे उपलब्ध संसाधनों का प्रबंधन करके परिणामों को अनुकूल बनाता है।

अलग-अलग क्षेत्र समुदाय-आधारित कार्यबल की पहचान करते हैं और सहायता प्रदान करने के लिए उन्हें तैनात करते हैं और लोगों को स्थानीय संसाधनों से जोड़ते हैं, ताकि सफल एकांतवास और क्वारंटीन का समर्थन किया जा सके। क्षेत्र स्थानीय विक्रेताओं के साथ कार्य करते हैं ताकि स्थानीय आर्थिक सुधार में योगदान देने में मदद करने के लिए, आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की जा सके।

देखभाल कोऑर्डिनेटर को हर व्यक्ति की सेहत व सामाजिक ज़रूरतें समझने, मदद करने और उनका हिसाब रखने और कोविड रोगी की देखभाल की कार्य योजना बनाने का काम दिया जाता है। यह कार्यक्रम जब भी संभव हो लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में संसाधनों से जोड़ता है और यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रक्रिया के माध्यम से उनका अनुसरण करता है कि वे समर्थित हैं।

आप मेरी जानकारी की सुरक्षा कैसे करेंगे?

आपके देखभाल कोऑर्डिनेटर कोविड-19 सूचना हॉटलाइन से उन्हें मिली सूचना की पुष्टि करेंगे और आपकी ज़रूरतों के बारे में पूछेंगे। आपके द्वारा अपने देखभाल कोऑर्डिनेटर को दी जाने वाली किसी भी जानकारी को गोपनीय रखा जाता है। देखभाल समन्वय सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारी और Department of Health जानकारी का उपयोग उन आवश्यक सेवाओं की पहचान करने के लिए करेंगे जिनकी आपको आवश्यकता हो सकती है। वे व्यक्तिगत या निजी स्वास्थ्य जानकारी साझा नहीं करेंगे।

Care Connect Washington कोविड-19 के प्रसार को कैसे रोकता है?

जिन लोगों को आवश्यक सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है, उनके द्वारा घर पर एकांतवास और क्वारंटीन को सफलतापूर्वक पूरा करने की संभावना अधिक होती है। यह सुनिश्चित करके कि जिन लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है या जो किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, वे घर पर एकांतवास या क्वारंटीन में रहें, Care Connect Washington कोविड-19 के प्रसार को कम कर सकता है और आर्थिक सुधार को बढ़ावा दे सकता है। क्योंकि यह सिस्टम, स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताओं वाले लोगों पर ध्यान केंद्रित करता है, जो उन्हें कोविड-19 के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील बनाती हैं, यह अंतर्निहित स्वास्थ्य असमानताओं को दूर करने और कोविड-19 द्वारा असमान रूप से प्रभावित समुदायों का समर्थन करने में मदद कर सकता है।

यदि मैं किसी ऐसे व्यक्ति को जानता/जानती हूँ जिसे Care Connect Washington से सहायता की आवश्यकता है, तो मैं किससे संपर्क करूं?

अगर आप या आपका कोई जानकार घर पर एकांतवास या क्वारंटीन में है और आपको मदद चाहिए, तो राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन से संपर्क करें।

राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन: 1-800-525-0127 डायल करें, फिर # दबाएँ। दुभाषिया सहायता उपलब्ध है।

  • सोमवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
  • मंगलवार से रविवार तक और राजकीय अवकाशों के दिन, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक
क्या Care Connect Washington में व्यवहारिक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं?

हाँ! आपका देखभाल कोऑर्डिनेटर आपके समुदाय में व्यवहारिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए आपकी सहायता कर सकता है।

क्या जनजातीय राष्ट्रों के सदस्यों के लिए देखभाल समन्वय सहायता सेवाएँ उपलब्ध हैं?

हाँ। अधिक जानकारी के लिए, COVID19.CareCoordination@doh.wa.gov पर ईमेल करें या 564-999-1565 पर कॉल करें।

क्या दुभाषिया सेवाएं उपलब्ध हैं?

हाँ। जब आप राज्य कोविड-19 सूचना हॉटलाइन को 1-800-525-0127 पर कॉल करते हैं और # दबाते हैं, दुभाषिया सेवाएँ उपलब्ध हैं।

जब आपको देखभाल कोऑर्डिनेटर से जोड़ा जाता है, तो Care Connect Washington आपको आपकी ज़रूरत की जानकारी आपकी पसंदीदा भाषा में उपलब्ध कराएगा।

संसाधन

  • संसाधन और सुझावों का वेबपेज: कपड़े से चेहरा ढकने, क्वारंटीन, परिवार की देखभाल, कोविड-19 के जोखिम, लक्षण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप अपनी पसंदीदा भाषा के लिए सामग्री को छांट सकते हैं।